फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM report confirms student's death due to strangulation

Gorakhpur News: पीएम रिपोर्ट में छात्र की मौत की पुष्टि गले में फंदा लगाने से हुई

Tue, 24 Sep 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
PM report confirms student's death due to strangulation
- श्रीरामपुर थाना के एक गांव में पेड़ में फंदा लगाकर छात्रा की मौत का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर/ भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना के एक गांव में शनिवार की रात गले में फंदा लगाकर लटकने वाली छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बताया है कि पीएम रिपोर्ट में छात्र की मौत गले में फंदा लगाकर लटकने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इसके आगे कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या है या हत्या इसकी पुष्टि ठोस तथ्यों के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस मामले में छात्रा की माता द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में दर्ज केस में बगल के गांव का आरोपी युवक जो पुलिस की हिरासत में है, का कहना है कि उससे बातचीत काफी दिनों से होती रही है। परंतु उसने यह काम नहीं किया है और नहीं कभी भगाने की कोशिश की है। छात्र का पिता अभी भी बाहर है। गांव वालों का कहना है कि कोई भी पिता अपनी पुत्री की मौत की खबर पर देश के किसी भी कोने से दो दिन के अंदर आ सकता है। परंतु सोमवार को सायं तक भी पिता का कहीं अता-पता नहीं था।
विज्ञापन

छात्र की माता इस मामले में कुछ भी कहने या बताने से कतरा रही है। वह पूछने पर मौन हो जा रही है, और कुछ भी नहीं बोल रही है। अगल-बगल की महिलाओं का कहना है कि अक्सर उसकी माता उसे प्रताड़ित करती रहती थीं। छात्रा की छोटी बहन बचपन से ही अपने चाचा के घर गांव के ही पुश्तैनी मकान जो मृतिका के पिता के मकान से काफी दूरी पर गांव में है, रहती है। उसका पालन-पोषण भी उसकी मां के मरने के बाद से चाचा ही करते रहे हैं। परंतु हत्या के दूसरे दिन से वह छिप-छिप कर रह रही है। गांव वाले उसे नहीं देख पा रहे हैं। कारण जो भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है, तथा कई एंगल से काम कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। हो सकता है कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया हो। या छात्रा स्वयं फंदा लगाकर लटक गई हो। इसका खुलासा जांच के दौरान सही और आधारभूत तथ्य मिलने पर ही हो पाएगा। थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया है कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed