फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Narendra Modi will communicate with UP farmers

यूपी के किसानों से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 300 स्थानों पर आयोजित होगा किसान सम्मेलन

Tue, 22 Dec 2020 08:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will communicate with UP farmers
पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (25 दिसंबर) को यूपी के किसानों से संवाद करेंगे। इसकी तैयारियां भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की तरफ से भी की गईं हैं। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में 300 स्थानों पर किसान सम्मेलन होगा। हर जगह प्रोजेक्टर लगाए जा रहे हैं। इसके जरिए प्रधानमंत्री के संवाद का सजीव प्रसारण किया जाएगा।  
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक किसान सम्मेलन विकास खंड मुख्यालय व कृषि विज्ञान केंद्रों पर होगा। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी 5000 से ज्यादा है, वहां भी किसानों से संवाद स्थापित किया जाएगा। भाजपा की गोरखपुर जिला इकाई ही 31 स्थानों पर किसान सम्मेलन कर रही है।
विज्ञापन


इसमें यूपी सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और क्षेत्रीय नेता भी रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी वार्ड संयोजकों को दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों का बड़ा फायदा होगा। मंडियां जस की तस बनी रहेंगी। समर्थन मूल्य पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान संगठनों की आड़ में विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। इसे प्रधानमंत्री लगातार दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हर बूथ पर मनेगी अटल जयंती
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर बूथ पर मनाई जाएगी। इसका खाका भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने तैयार कर लिया है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन होगा। 26 और 27 दिसंबर को हर बूथ पर अटल जयंती मनाई जाएगी। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा होगी। केंद्र व यूपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed