फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Narendra Modi News in Hindi: PM Narendra Modi calls 106 year old leader of Kushinagar

कुशीनगर के इस 106 साल के नेता को पीएम मोदी ने किया फोन, पूछा हालचाल, मांगा आशीर्वाद

Wed, 22 Apr 2020 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi News in Hindi: PM Narendra Modi calls 106 year old leader of Kushinagar
पीएम मोदी और श्री नारायण उर्फ भुलई भाई। - फोटो : अमर उजाला।

देश में कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पुराने नेताओं को फोन कर उनका हालचाल जान रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 106 साल के बुजुर्ग भाजपा नेता व जनसंघ के टिकट पर वर्ष 1977 में नौरंगिया से विधायक रहे श्री नारायण उर्फ भुलई भाई से बात कर उना हालचाल पूछा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने फोन पर बात करते हुए कहा, आपको देखे बहुत दिन हो गए थे, सोचा इस संकट की घड़ी में आपका हालचाल जानकर आशीर्वाद ले लूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनके पूरे परिवार को प्रणाम कहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का फोन आने से उत्साहित पूर्व विधायक ने बताया कि अब उनकी उम्र 106 साल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्वस्थ रहने तक देश का नेतृत्व करने का आशीर्वाद दिया।

दो बार चुने गए थे विधायक

रामकोला ब्लॉक के पगार गांव निवासी श्री नारायण उर्फ भुलई भाई वर्ष 1974 और 1977 में नौरंगिया से जनसंघ के टिकट पर विधायक चुने गए। वर्ष 1980 में भाजपा के गठन होने पर भाजपा में आ गए।

सक्रिय राजनीति में आने से पहले वे संघ के देवरिया के जिला प्रचारक थे। भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं। साल 2012 में नौरंगिया विधानसभा का नाम बदलकर खड्डा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed