पीएम मोदी करेंगे चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ, जारी हुआ पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को मुख्य महोत्सव चौरीचौरा शहीद स्मारक पर होगा जिसका उद्घाटन वर्चुअली पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। करीब 40 मिनट के शुभारंभ कार्यक्रम और पीएम के संबोधन के दौरान शहीद स्मारक के पास स्थित रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
PM Narendra Modi will inaugurate the Chauri Chaura Centenary Celebrations at Chauri Chaura, Gorakhpur, Uttar Pradesh, on 4th February 2021 at 11 AM via video conferencing: Prime Minister's Office (File photo) pic.twitter.com/5EI3IZKkSKविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 2, 2021
बीते बृहस्पतिवार की देर शाम कमिश्नर जयंत नार्लिकर की अध्यक्षता में जूम एप के जरिए हुई महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भी इसपर चर्चा की थी। बैठक में तय हुआ था कि चार फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान 40 मिनट तक चौरीचौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रुका रहेगा।
कार्यक्रम को चार फरवरी से पांच फरवरी 2021 तक दो दिन कर दिया गया है। इस दौरान बॉलीवुड गायक सोनू निगम को भी बुलाने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के द्वारा रेत शिल्प कलाकारों को भी बुलाया गया है कि जो रेत पर चौरीचौरा की घटना को अलग-अलग आकृति से बयां करने की कोशिश करेंगे।
ब्रिटिश पुलिस तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बीच हुईथी हिंसक झड़प
चौरीचौरा शताब्दी समारोहों को मनाने का फैसला उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। राज्य के सभी 75 जिलों में इस साल चार फरवरी से अगले साल चार फरवरी तक विभिन्न समाराहों का आयोजन किया जाएगा।
चौरीचौरा गोरखपुर का एक गांव है। आजादी के आंदोलन के दौरान यह गांव ब्रिटिश पुलिस तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बीच हुई हिंसक घटनाओं के कारण चर्चा में रहा।
चौरीचौरा में 4 फरवरी, 1922 को स्थानीय पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच अप्रत्याशित संघर्ष हुआ और फिर क्रोध से भरी हुई भीड़ ने चौरीचौरा के थाने में आग लगा दी और 22 पुलिसकर्मियों को जिंदा जला दिया था।
इस घटना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' को आघात पहुंचा, जिसके कारण उन्हें इसे स्थागित करना पड़ा था।