फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will inaugurate nine new labs on December 5

गोरखपुर: पीएम मोदी पांच दिसंबर को करेंगे नौ नए लैब का लोकार्पण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 18 Nov 2021 09:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 09:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी आरएमआरसी के अफसरों को दे दी है। आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी व सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate nine new labs on December 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिसंबर को आरएमआसी (क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र) के नौ लैब का लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लोकार्पण के लिए समय मांगा था, जिस पर उन्हें पांच दिसंबर की तिथि दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी आरएमआरसी के अफसरों को दे दी है। आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी व सीनियर वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जीन मैपिंग से लेकर वायरस-बैक्टीरिया पर होगा शोध...
इम्युनोलॉजी: वैक्सीन की प्रतिरोधक क्षमता तथा उसके प्रभाव पर शोध होगा।
मालीक्यूलर बायोलॉजी: जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। अभी जीन सीक्वेसिंग के लिए नमूने दिल्ली और पुणे भेजे जाते हैं।
माइकोलॉजी: फंगस की जांच और शोध होगा।
मेडिकल इंटेमोलॉजी: डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफ्लाइटिस आदि के वाहक कीटों पर शोध होगा।
नान कम्युनिकेबल डिजीज: मधुमेह व हाइपरटेंशन के कारणों की जांच की जाएगी।
माइक्रोबायोलॉजी:  वायरस और वैक्टीरिया पर शोध होगा।
सोशल विहैवियर स्टडी: मानसिक बीमारियों पर शोध किया जाएगा।  
हेल्थ कम्युनिकेशन:  बीमारियों की रोकथाम के उपायों का प्रचार-प्रसार।
इंटरनेशनल हेल्थ पालिसी: विश्व स्तर की होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।  
 

जीका वायरस की भी होगी जांच

कानपुर और लखनऊ में जीका वायरस के केस मिलने के बाद आरएमआरसी ने तैयारी तेज कर दी है। प्रवक्ता डॉ अशोक पांडेय के मुताबिक आरएमआरसी में जीका वायरस के जांच की सुविधा उपलब्ध है। 2018 में जीका वायरस की जांच की गई थी। उस वक्त कोई केस नहीं मिला था। अब यूपी में केस मिले हैं। दोबारा जांच की जाएगी।

दूसरी तरफ जीका वायरस के नियंत्रण की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने एसीएमओ डॉ. एके चौधरी को दी है। निर्देश दिए गए हैं कि जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं, अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती हैं तो ऐसे लोगों पर नजर रखते हुए जीका वायरस की जांच कराई जाए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed