फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will inaugurate Bundelkhand Expressway on 16th

CM योगी बोले: 16 को पीएम मोदी करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बनाने में मिसाल कायम कर रहा यूपी

Wed, 13 Jul 2022 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jul 2022 10:54 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे बाद में प्रयागराज से वाराणसी तक तथा मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित किया जाएगा। इसमें एसबीआई भी वित्तीय सहयोग दे रहा है। 2017 से पहले तक यूपी में महज दो एयरपोर्ट थे। आज नौ एयरपोर्ट संचालित हैं।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Bundelkhand Expressway on 16th
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बनाने में प्रदेश मिसाल कायम कर रहा है। 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को पीएम मोदी जनता को समर्पित कर चुके हैं। 300 किलोमीटर की लंबाई वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 16 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 91 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 2023 के मध्य तक इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे बाद में प्रयागराज से वाराणसी तक तथा मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित किया जाएगा। इसमें एसबीआई भी वित्तीय सहयोग दे रहा है। 2017 से पहले तक यूपी में महज दो एयरपोर्ट थे। आज नौ एयरपोर्ट संचालित हैं। पांच शीघ्र संचालित होने जा रहे हैं। 2023 तक प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां से पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आत्ममंथन का अवसर है। 75 वर्षों में हमने क्या पाया और शताब्दी वर्ष को लेकर हमारे लक्ष्य क्या होंगे। उन लक्ष्यों के प्रति हम सबको मिलकर काम करना होगा।

निर्यात में ओडीओपी का बड़ा योगदान

PM Modi will inaugurate Bundelkhand Expressway on 16th
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कम खर्च पर अधिक रोजगार की संभावना पर जोर देते हुए सभी 75 जिलों के परंपरागत उद्यम को एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) से जोड़कर आगे बढ़ाया है। प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी का बड़ा योगदान है। सीएम योगी ने कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 12 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज थे। 2017 के बाद पांच वर्षों में हमने 35 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया है या कर रहे हैं। कहा कि यूपी ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है बल्कि टूरिज्म के क्षेत्र में भी अच्छी प्रगति है। डोमेस्टिक व विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बनते हुए उत्तर प्रदेश टूरिज्म में नंबर वन बन रहा है।

एसबीआई की सामाजिक प्रतिबद्धता सराहनीय : योगी

गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के लिए ऑक्सीजन प्लांट की सौगात देने पर भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसबीआई की सामाजिक प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 216 वर्षों से देश और अनेक देशों में वित्तीय गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए एसबीआई जन विश्वास का प्रतीक बना हुआ है।

वहीं, एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन अनिवार्य आवश्यकता के रूप में सामने आई। बैंक अपने सामाजिक दायित्वों को लेकर सजग रहता है और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता की एक कड़ी है।

इस अवसर पर बैंक के लखनऊ मंडल के सीजीएम अजय कुमार खन्ना, एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय, गोरखपुर के डीजीएम संजीव कुमार, गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेयी, चिकित्सालय सेवा समिति के व्यवस्थापक प्रो. यूपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

1500 लीटर भंडारण क्षमता है ऑक्सीजन प्लांट की

भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी) प्रकोष्ठ एसबीआई फाउंडेशन द्वारा गोरक्षनाथ चिकित्सालय में जर्मन तकनीकी से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 120 सिलिंडर तथा प्रति मिनट 600 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की है। इसकी भंडारण क्षमता 1500 लीटर ऑक्सीजन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed