फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi will flag off Vande Bharat from Siwan

Vande Bharat: गोरखपुर-पाटलिपुत्र के बीच दौड़ेगी केसरिया रंग की वंदे भारत ट्रेन, हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनई रेलवे और ईसीआर की तैयारियां अंतिम दौर में है। सिवान में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा के दौरान ही मढ़ौरा फैक्टरी में बने नए लोको (इंजन), हाजीपुर के पास नई रेल लाइन का भी उद्घाटन होगा।

विज्ञापन
PM Modi will flag off Vande Bharat from Siwan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : @BJP4India

विस्तार

गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान से 20 जून को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के दिन ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर के चलाई जाएगी। ट्रेन में केसरिया रंग के आठ कोच लगेंगे। इसी दिन रेलवे की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम का शेड्यूल बुधवार को आने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनई रेलवे और ईसीआर की तैयारियां अंतिम दौर में है। सिवान में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा के दौरान ही मढ़ौरा फैक्टरी में बने नए लोको (इंजन), हाजीपुर के पास नई रेल लाइन का भी उद्घाटन होगा। मढ़ौरा फैक्टरी में मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत मालगाड़ी के लिए 4500 हार्स पॉवर का इंजन तैयार किया जा रहा है। यहां से 143 इंजन गिनी गणराज्य का निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, वंदे भारत की कोच मंगलवार रात करीब 11 बजे गोरखपुर से पटना रवाना हो गई। खाली गई कोच बिहार से आए यांत्रिक और विद्युत विभाग के अधिकारी और इंजीनियर भी गए हैं, जो पाटलिपुत्र तक कोच की संरक्षा और दक्षता को परखेंगे। गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। शनिवार को ट्रेन वर्कशॉप में मरम्मत के लिए जाएगी। मरम्मत गोरखपुर वर्कशॉप में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल प्रशासन की तरफ से रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और पटना 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से दोपहर 2:25 बजे चलेगी और गोरखपुर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का पांच स्टॉपेज कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में होगा। सात घंटे में ट्रेन अपना सफर पूरा करेगी। हालांकि, फाइनल शेड्यूल अभी तक रेलवे बोर्ड से जारी नहीं हुआ है।


यह भी पढ़ें: DGCA: छह दिन में एअर इंडिया की 83 उड़ानें रद्द, बोइंग 787 सबसे ज्यादा प्रभावित; डीजीसीए को नहीं मिली कोई खामी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed