{"_id":"60fd3b3dad9c5178a81c4dd7","slug":"pm-modi-visit-to-siddharthnagar-postponed-cm-yogi-said-now-medical-college-will-be-inaugurated-after-recognition-during-inspection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीएम मोदी का सिद्धार्थनगर दौरा स्थगित, सीएम योगी बोले- अब मान्यता के बाद होगा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीएम मोदी का सिद्धार्थनगर दौरा स्थगित, सीएम योगी बोले- अब मान्यता के बाद होगा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
Sun, 25 Jul 2021 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Jul 2021 05:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर समेत राज्य के नौ नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिद्धार्थनगर में प्रस्तावित 30 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पीएम अब मेडिकल कॉलेज के नेशनल मेडिकल काउंसिल के निरीक्षण और मान्यता मिलने के बाद इसका लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर समेत राज्य के नौ नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगी। इन मेडिकल कॉलेजों का नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की तरफ से निरीक्षण होना है। एनएमसी से मान्यता मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इनको जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
सीएम योगी ने कॉलेज परिसर में ही स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और विधायकों के साथ पीएम के प्रतावित यात्रा को लेकर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की नीति पर तेजी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के पांच वर्ष पूरे होने तक प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएंगे। सिद्धार्थनगर में अक्तूबर तक मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। 300 बेड तैयार है और 100 छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। कहा कि प्रदेश के नौ जनपदों में नौ नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण होना है। इंडियन मेडिकल काउंसिल टीम के निरीक्षण के बाद पीएम मोदी मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2016 तक करीब 70 सालों में यूपी में सिर्फ 16 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2017 से अबतक सिर्फ साढ़े चार सालों में कुल 32 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज बन गए हैं या निर्माणाधीन हैं। अयोध्या, बस्ती समेत आठ नए मेडिकल कॉलेज गत वर्ष से क्रियाशील हो गए हैं जबकि सिद्धार्थनगर, देवरिया समेत नौ नए मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ हम इस सत्र में करने जा रहे हैं।

बाबू माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर होगा यह मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी ने कहा, सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज बाबू माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर होगा। यहां 300 बेड का हॉस्पिटल जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है जबकि 320 बेड का हॉस्पिटल जिला अस्पताल में पहले से है। जनपद के लोगों को इसी सत्र से फुल फ्लेज मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा। इससे जनपद, आसपास के क्षेत्रों समेत नेपाल तक की करीब 30 लाख की आबादी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित होगी।
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षात्मक जिलों में शामिल रहा है और केंद्र-प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार आदि क्षेत्रों में काफी बेहतर कार्य हुआ है। यहां के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपचार ही नहीं स्वास्थ्य जागरूकता का भी बड़ा केंद्र बनेगा।