{"_id":"62d8f59d63019d12d52d95a6","slug":"pm-modi-to-attend-centenary-year-celebrations-of-gita-press","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, ऋषिकेश में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, ऋषिकेश में होगा आयोजन
Thu, 21 Jul 2022 12:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:14 PM IST
सार
गीता प्रेस के ट्रस्टियों ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को तीन सौ रंगीन चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस और गुजराती संस्करण में प्रकाशित सचित्र गीता भेंट की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष समारोह चार दिसंबर को ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री से गीता प्रेस के विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। निमंत्रण को प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
15 मिनट की इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को शताब्दी वर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि 14 मई को गीता प्रेस शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। तीन मई 2023 को सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में चार दिसंबर को स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश में गीता जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ गोरखपुर स्थित गीता प्रेस में चार जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। प्रतिनिधिमंडल में देवी दयाल अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद पटवारी, नारायण प्रसाद अजीत सरिया, मुरली मनोहर सराफ, कृष्ण कुमार खेमका, परीक्षित अग्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
रामचरितमानस व गीता भेंट की
गीता प्रेस के ट्रस्टियों ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को तीन सौ रंगीन चित्रों के साथ आर्ट पेपर पर प्रकाशित श्रीरामचरितमानस और गुजराती संस्करण में प्रकाशित सचित्र गीता भेंट की।