फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi set agenda for assembly elections 2022

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव का तय किया एजेंडा, बोले- पहले टूटी सड़कें, बंद कारखाना व बीमार अस्पताल थे पहचान

Fri, 05 Feb 2021 02:12 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Feb 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
PM Modi set agenda for assembly elections 2022
लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मंच से विकास का संदेश देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि पहले टूटी सड़कें, बंद कारखाना और बीमार अस्पतालों से पूर्वांचल की पहचान होती थी। अब ऐसा नहीं है। एम्स में इलाज मिल रहा है। खाद कारखाना खुल गया है। सड़कें अच्छी हैं। ज्यादातर जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। विकास की ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।

विज्ञापन

 
इसी मार्च में योगी सरकार चार साल का कार्यकाल पूरा करेगी, फिर चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के मुद्दे पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एजेंडा तय कर दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया। जब संबोधन की बारी आई तो जनता को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों का जिक्र किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि गोरखपुर में एम्स बन गया है। देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। पहले गोरखपुर के अस्पतालों की क्या हालत थी? इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत होती थी। अब इंसेफेलाइटिस काबू में है। टूटी सड़कों पर चलना मुश्किल रहता था लेकिन अब पहचान बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हवाई सेवाओं में जबरदस्त सुधार है। गोरखपुर से आठ शहरों की फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन चुका है। जल्द ही उड़ान शुरू होगी। खाद कारखाना में जल्द ही पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू होगा। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।  
 
 

भोजपुरी में संवाद करके खुद को जनता से जोड़ा

प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में संवाद करके जनता से खुद को जोड़ा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े प्रधानमंत्री ने पहले हाथ जोड़ नमस्कार किया, फिर कहा गुरु गोरक्षनाथ की धरती को प्रणाम करत बाड़ी, इस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने कहा देवरहा बाबा के आशीर्वाद से ई जिला खूब आगे बढ़त बा। आज देवरहा बाबा की धरती पर हम चौरीचौरा के महान लोगन के स्वागत कर बाड़ी। आप सबई के नमन करत बाड़ी।

प्रधानमंत्री के भोजपुरी संवाद पर कार्यक्रम स्थल पर जबरदस्त उत्साह दिखा। सबने हाथ उठाकर खुशी का इजहार भी किया। यह पहला मौका नहीं है जब पीएम, भोजपुरी में गोरखपुर एवं उसके आसपास के जिलों के लोगों का अभिवादन कर उनके दिल में उतर गए। इसके पहले 2014 में मानबेला में आयोजित चुनावी जनसभा और फिर 2016 में खाद कारखाना परिसर में नए खाद कारखाना और एम्स के शिलान्यास मौके पर भी उन्होंने भोजपुरी में अभिवादन के साथ अपनी बात शुरू की थी।
    
विधानसभा की 62 सीटें: 44 भाजपा व दो सहयोगी दलों के पास
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से संबंधित तीन मंडलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। सहयोगी दल दो सीट जीतने में कामयाब हुए थे। इस बार भी पार्टी अच्छे प्रदर्शन के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी। गोरखपुर मंडल के चार जिलों (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज) में विधानसभा की 28 तो बस्ती मंडल के तीन जिलों ( बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर) में 13 सीटें हैं।

 

लोकसभा की 13 सीटें: 10 भाजपा के पास

इस क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें हैं। इसमें से 10 भाजपा के पास हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों  पर भाजपा की जीत हुई थी। बलिया में भी भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी लेकिन आजमगढ़, लालगंज और घोसी (मऊ) लोकसभा सीट पार्टी हार गई थी।

बाबा राघव दास व महामना मदन मोहन मालवीय को भी याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा राघव दास व महामना मदन मोहन मालवीय को भी याद किया। इन विभूतियों का क्षेत्र में गहरा प्रभाव है। इनका अनुसरण किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चौरी चौरा की घटना के बाद ब्रिटिश हुकूमत सबको फांसी देने पर आमादा थी। इस बीच दोनों महान विभूतियां आगे आए। कानूनी लड़ाई लड़ाई लड़ी और 150 लोगों को फांसी से बचा लिया। इसलिए दोनों विभूतियों को प्रणाम करने का दिन है।

गोरखपुर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कर दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। हम केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों, उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। निश्चित ही जनसमर्थन मिलेगा। 2022 में और बड़ी जीत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed