फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi seeks public support for BJP's Lok Sabha candidates in Deoria

PM Modi Rally: पीएम ने NDA प्रत्याशियों के लिए मांगा जनसमर्थन,कहा-मंगलवार के दिन भारत की मंगल यात्रा शुरू होगी

Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
सार

PM Modi Rally in Deoria in Hindi : छठवें चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के दो जिलों में जनसभा के लिए पहुंचे। देवरिया में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने माफियाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया है। सरकार बनने के बाद यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल भी बनेगी।

विज्ञापन
PM Modi seeks public support for BJP's Lok Sabha candidates in Deoria
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। कहा, चार जून को देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काउंटडाउन शुरु हो गया है। पाकिस्तान में लोग इंडी गठबंधन के लिए दुवाएं मांग रहे हैं। लव जिहादी वोट की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंडी गठबंधन के साथ देश विरोधी ताकतें भी यही चाहती हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। इंडी गठबंधन का अगला निशाना भारत का संविधान है। सपा परिवार ये चुनाव अपना कुनबा बचाने को लड़ रही है। कहा, इस बार सरकार बनने के बाद यूपी में ही ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। ये मिसाइल लोगों के पसीने छुटा देती है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सीएम योगी को लेकर कहा, उप्र में योगी के नाम से अपराधी, दंगे, गलत काम करने वाले सभी के पसीने छूटते हैं। प्रदेश की जनता आज सपा और बसपा के अपराध भरे माहौल से अलग सुख- चैन से जी रही है। इसके लिए सीएम को बधाई भी दी। कहा, यूपी में सीएम अच्छे -अच्छे की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट है, उनके सीएम बनने से मौसम और माहौल दोनो बदल गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, 1 जून को आपका एक-एक वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा। बांसगांव और देवरिया से दोनों युवा साथियों के लिए आप सभी से अपील है। इन्हें भारी वोटों से जितवाएं। सारे रिकार्ड तोड़ दीजिएगा। इसके अलावा मेरा भी एक काम करिएगा? युवाओं को संबोधित करते हुए कहा मेरे जिगर के टुकड़ों, आप अपने क्षेत्र के तीर्थ स्थानों पर जाएं और मोदी की तरफ से अपना मत्था टेकिएगा।


कहा, 4 जून को मंगलवार का दिन है। इस दिन बुढ़वा मंगल है। हनुमान जी के आशीर्वाद से मंगलवार के ही दिन भारत की मंगल यात्रा शुरू होगी।

मोदी के लिए नहीं, विकसित भारत बनाने के लिए उनसे आशीर्वाद मांगिएगा। सभा की शुरूवात उन्होंने भोजपुरी में की। पहले मां लेहड़ा देवी, तरकुलहा मां और देवरहा बाबा के याद कर उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद युवाओं को जिगर के टुकड़े बोलते हुए संबोधन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed