PM Modi Visit: लीला चित्र मंदिर देख भाव विभोर हुए पीएम मोदी, गीता के श्लोक से हुआ अभिनंदन
लीला चित्र मंदिर देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर अतिथियों का अभिनंदन ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम चुरू राजस्थान में गीता प्रेस की ओर से संचालित वेद विद्यालय से आए सात वेदपाठी बालकों ने गीता के श्लोकों का पाठ करके किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान लीला चित्र मंदिर में लगे चित्रों को गौर से देखा। गीता प्रेस की पहली छपाई मशीन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिखे पत्र के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस का लीला चित्र मंदिर अद्भुत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वाह्न 3:05 बजे गीता प्रेस पहुंचे। गीता प्रेस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत गीता प्रेस ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य देवी दयाल अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद पटवारी, नील रतन चांदगोठिया, रवि प्रसाद अग्रवाल और माधव प्रसाद जालान ने पुष्प-गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रधानमंत्री लीला चित्र मंदिर की ओर बढ़े तो करीब 400 कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की मौत के बाद भी निजी अस्पताल में होता रहा इलाज, बनाया 70 हजार का बिल
इसके बाद लिफ्ट से प्रधानमंत्री लीला चित्र मंदिर पहुंचे। वहां सबसे पहले भगवान राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल और प्रबंधक लालमणि तिवारी ने प्रधानमंत्री को लीला चित्र मंदिर का भ्रमण कराया। लीला चित्र मंदिर में लगे चित्रों को देख पीएम ने प्रबंधक से पूछा कि इन चित्रों को बनाने वाले चित्रकारों के परिवार के लोगों से कोई संपर्क है क्या? तो प्रबंधक ने कहा-नहीं।
चित्रों को देखने के बाद प्रधानमंत्री ने कॉम्पैक्ट डिक्स के आकार पर लिखी गई श्रीमद्भगवत गीता को देखा। उन्होंने पूछा कि यह कब का है, तो प्रबंधक ने बताया कि इसकी कार्बन डेटिंग नहीं कराई गई है। लेकिन यह बहुत पुरानी है। इस दौरान प्रधानमंत्री अभिभूत नजर आए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्रस्टियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया।
गीता के श्लोक से हुआ पीएम का अभिनंदन
लीला चित्र मंदिर देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर अतिथियों का अभिनंदन ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम चुरू राजस्थान में गीता प्रेस की ओर से संचालित वेद विद्यालय से आए सात वेदपाठी बालकों ने गीता के श्लोकों का पाठ करके किया। मंच पर गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए गीता प्रेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को उत्तरीय व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा सांसद रविकिशन शुक्ला, गीता प्रेस ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन केशवराम अग्रवाल, महासचिव विष्णु प्रसाद चांदगोठिया, बैजनाथ अग्रवाल और पूनम चंद राठी मौजूद रहे। समारोह का संचालन गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने किया।
इसे भी पढ़ें: यूं ही नहीं पीएम मोदी का गोरखपुर आना...2024 पर है निशाना
शिव महापुराण के दो विशिष्ट अंकों का विमोचन
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पंकज की मां का हाल जानकर कुर्मी बिरादरी का दिल भी छुआ
प्रधानमंत्री ने देखी चार मिनट की डॉक्यूमेंट्री
शताब्दी वर्ष समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गीता प्रेस पर चार मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में गीता प्रेस की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का वृतांत है। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल व सीएम के साथ बड़ी तन्मयता से डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी।
लीला चित्र मंदिर में लिया गया ग्रुप फोटो
लीला चित्र मंदिर के अवलोकन के बाद प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप फोटो लिया गया। इसमें गीताप्रेस प्रबंधन की ओर से कुल 22 लोग शामिल रहे। इनमें केशव राम अग्रवाल, विष्णु प्रसाद चांदगोलिया, बैजनाथ अग्रवाल, पूनम चंद, देवी दयाल अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद पटवारी, मुरली मनोहर सराफ, नारायण प्रसाद अजीत सरिया, कृष्ण कुमार खेमका, परीक्षित अग्रवाल, राम नारायण चांडक, धन प्रकाश गोयंदका, हरि प्रसाद अग्रवाल, कमला प्रसाद काजरिया, चंद्र प्रकाश रामसिसारिया, नील रतन चांदगोठिया, दीनदयाल अग्रवाल, नील रतन मस्करा, गोविंद ढोलकिया, ओम प्रकाश खरकिया, जय किशन सारडा, विनीत अजीत सरिया शामिल रहे।