फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi inaugurated Atal Residential School

Gorakhpur News: पीएम मोदी ने किया अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

Sun, 24 Sep 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 24 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurated Atal Residential School
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से वचुर्अल माध्यम से जुड़े पिपरा विद्यालय के बच्चे
विज्ञापन

पीएम बोले-श्रमिक समाज के बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
सीएम ने कहा, खेल, कौशल विकास का रखा जाएगा ध्यान : सीएम योगी
संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से सहजनवां तहसील के पिपरा में बने अटल आवासीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन अवसर पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि श्रमिक समाज के ऐसे बच्चे जो समाज के अंतिम पायदान पर हैं, उनके लिए अत्याधुनिक शिक्षा की व्यवस्था इन विद्यालयों में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड से जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है उन बच्चों को भी इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा मिलेगी। आवासीय विद्यालयों में खेल, संगीत, कला, कौशल आदि का प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा, जिससे इन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में गरीब श्रमिकों और निराश्रित बच्चों के लिए अत्याधुनिक शिक्षा और पोषण युक्त भोजन प्रदान करने के लिए इन विद्यालयों के नए सत्र की शुरुआत कल से होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खेल, कौशल विकास पर ध्यान रखा जाएगा। इन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण लखनऊ में कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश के निर्माण में अमूल्य योगदान देता है श्रमिक : रवि किशन

प्रधानमंत्री के संबोधन का एलईडी के माध्यम से संजीव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। पिपरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ने कहा कि श्रमिक देश के निर्माण में अमूल्य योगदान देते हैं, लेकिन उनके बच्चे शिक्षा के अभाव में विकास से वंचित हो जाते थे। इन विद्यालयों में शिक्षा पाकर श्रमिक का बच्चा भी आईएसए, आईपीएस, डॉक्टर व इंजीनियर बन पाएगा। उन्होंने प्रबंधन से कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ संगीत, कला आदि पर भी ध्यान दिया जाए ताकि बच्चे मानसिक दबाव से मुक्त रहें। विद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश सहित मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed