फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi hold public meetings in Basti Deoria and Maharajganj

UP Chunav 2022: पीएम मोदी करेंगे बस्ती, देवरिया व महराजगंज में जनसभा, बनाएंगे चुनावी माहौल

Thu, 24 Feb 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Feb 2022 10:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। अब तक मिले कार्यक्रम के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को सिद्धार्थनगर और देवरिया में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi hold public meetings in Basti Deoria and Maharajganj
पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

छठवें चरण के चुनाव से पहले 27 और 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती, देवरिया और महराजगंज में जनसभाएं करेंगे। बलिया और आजमगढ़ में भी जनसभा होगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। इन सीटों पर तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले ही भाजपा ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो कार्यक्रम आया है, उसके मुताबिक 27 फरवरी को बस्ती और देवरिया में जनसभा करेंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री की महराजगंज व बलिया में जनसभा होगी। तीन मार्च को आजमगढ़ में भी जनसभा हो सकती है।

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह भी लगाएंगे दम, 28 को रोड शो

छठवें चरण के चुनाव प्रचार में गृहमंत्री अमित शाह भी दम लगाएंगे। वह बृहस्पतिवार को बस्ती के हर्रेया विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। 25 फरवरी को गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होगी। मिनी स्टेडियम में भी जनसभा होगी। 28 मार्च को गोरखपुर में गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो होगा। टाउनहॉल से निकलने वाला रोड शो गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। शहर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं।  

विज्ञापन

सीएम योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। अब तक मिले कार्यक्रम के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को सिद्धार्थनगर और देवरिया में जनसभा करेंगे। 27 फरवरी को संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर और बलरामपुर में जनसभा करके चुनावी माहौल बनाएंगे। मुख्यमत्री की गोरखपुर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाएं होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह सहित अन्य नेता भी करेंगे चुनाव प्रचार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को कुशीनगर के तमकुहीराज में जनसभा करके जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल भी कुशीनगर की पडरौना और तमकुहीराज सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 फरवरी को कुशीनगर के हाटा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। मऊ की घोसी और बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed