फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM housing amount reached in beneficiaries accounts at Gorakhpur

गोरखपुर में 13,139 लाभार्थियों के खातों में पहुंची पीएम आवास की रकम, बोले- 'धन्यवाद मोदी'

Wed, 20 Jan 2021 07:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
PM housing amount reached in beneficiaries accounts at Gorakhpur
पीएम आवास के लाभार्थी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 13,139 लाभार्थियों के खातों में 69.92 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित जिले के 19 ब्लाक के 9018 लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त के रूप में 36.07 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। इसी तरह 4121 लाभार्थियों के खातों में 70 हजार रुपये की दूसरी किस्त के रूप में 28.85 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंची।

विज्ञापन


जिले के किसी लाभार्थियों को पीएम से बात करने का मौका तो नहीं मिला मगर वर्चुअल तौर पर हुए इस कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों को उन्हें सुनने का मौका जरूर मिला। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए गोरखपुर के एनआईसी सभागार में जन प्रतिनिधियों के साथ 10 लाभार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में लखनऊ से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और 5 कालीदास मार्ग, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुडे़। गोरखपुर एनआईसी सभागार में लाभार्थियों के साथ विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक शीतल पांडेय, सीडीओ इंद्रजीत सिंह एवं ग्राम विकास विभाग के अधिकारी एवं लाभार्थी जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

सरकार से मदद नहीं मिलती तो अधूरा रह जाता घर का सपना

जिले की लाभार्थी द्रोपदी देवी और बचिया देवी ने कहा कि सालों से वह खुद के घर का सपना संजोए हुए थीं। सरकार यदि मदद नहीं करती तो यह सपना अधूरा ही रह जाता। हमारे लिए घर की व्यवस्था करने के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। एनआईसी सभागार में 10 लाभार्थी महिलाएं कार्यक्रम की गवाह बनीं। इनमें खजनी से द्रोपदी देवी, राम प्रसाद, श्याम लाल, मीना देवी, पार्वती, मंजू देवी और चरगावां से विजेंद्र, फूलदेव और बचिया शामिल रहीं।

मौजूदा वित्त वर्ष में 17092 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य
मौजूदा वित्त वर्ष में गोरखपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 17092 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य  है। 16815 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।  इन लाभार्थियों में 7377 को 40 हजार की पहली किस्त के रूप में 29.51 करोड़ दिए जा चुके हैं। 375 लाभार्थियों को योजना के तहत 70 हजार रुपये की दूसरी किस्त के रूप में 2.63 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। यानी 7552 लाभार्थियों को 32.13 करोड़ की धनराशि प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed