फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pm fulfilled the dream of dr. shayama prasad said yogi

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जे से बढ़ा आतंकवाद: योगी

Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
pm fulfilled the dream of dr. shayama prasad said yogi
पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 119 वीं जयंती पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्प? - फोटो : GORAKHPUR CITY
पीएम मोदी ने पूरा किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना : योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष व शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119 वीं जयंती मनाई। भाजपा नेताओं के साथ पहले पौधरोपण किया, फिर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, 35 ए लागू करके आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया। डॉ. मुखर्जी एक राष्ट्र एक संविधान और एक निशान के पक्षधर थे। उनका यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया है। अब जम्मूू-कश्मीर में भारत का हर कानून लागू है। सबको सुविधाएं मिल रही हैं।
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों में में 25 हजार से ज्यादा बूथों पर पांच-पांच पौधे लगाए गए। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बूथ यानी गोरखनाथ मंदिर से की। मुख्यमंत्री ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मतदान केंद्र प्रभारी पवन त्रिपाठी और बूथ प्रभारी अमित श्रीवास्तव के साथ पौधा लगाया। साथ ही कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक व सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ थे। वह धर्म के आधार पर देश- विभाजन के कट्टर विरोधी थे। सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं, इस धारणा के प्रबल समर्थक थे। देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ मुखर्जी ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, विश्वजितांशु सिंह आशु, बृजेशराम त्रिपाठी ने भी पौधरोपण किया। भाजपा विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, संत प्रसाद व डॉ विमलेश पासवान ने भी पौधे लगाए हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, बृृजेश मणि मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव, चंदन आर्य व राहुल तिवारी ने भी अलग-अलग बूथों पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed