{"_id":"65d3d0de36760f854a011564","slug":"pm-assured-cooperation-in-gbccm-also-expressed-confidence-in-dinner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-472518-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीबीसी में पीएम ने दिया सहयोग का आश्वासन...डिनर में सीएम ने भी जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीबीसी में पीएम ने दिया सहयोग का आश्वासन...डिनर में सीएम ने भी जताया भरोसा
विज्ञापन
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा में एक हजार करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले वरुण बेवरेज और केयान डिस्टीलरी के निदेशकों को मुख्य मंच पर जगह मिली। वहीं, गोरखपुर से गए 22 अन्य उद्यमियों को भी कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया था। इन सभी को प्रधानमंत्री ने भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। रात में इनमें से उद्यमियों को मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज दिया गया था, जिसमें सीएम ने उन पर भरोसा जताया।
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गीडा में 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले करीब 150 उद्यमियों को बुलाया गया था। सबसे अधिक 1200 करोड़ का निवेश करने वाले केयान डिस्टीलरी और 1100 करोड़ निवेश करने वाले वरुण बेवरेज ग्रुप को मुख्य मंच पर जगह दी गई थी। देर शाम केयान डिस्टीलरी के निदेशक विनय कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि एक हजार करोड़ से अधिक निवेश करने वालों को एक साथ बैठाया गया था। प्रधानमंत्री ने सभी उद्यमियों को आगे भी बेहतर सहयोग का आश्वासन दिया। इससे उद्यमियों में नई उर्जा का संचार हुआ। इसके बाद देर शाम सीएम आवास पर भी बुलाया गया था। मुख्य मंच पर वरुण बेवरेज के रविकांत जयपुरिया, लुलु माल के एमडी एमए युसुफ अली समेत कई प्रमुख उद्योगपति नजर आए।
-- -- -- -- -
-- -- -- -- -- --
सीएम के कार्यक्रम को लेकर तेज हुई तैयारियां
गोरखपुर। गीडा में 21 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम कालेसर जीरो प्वाइंट पर फोरलेन के किनारे ही होगा। दोपहर बाद आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कालेसर आवासीय योजना की लांचिंग के अलावा एसडी इंटरनेशनल कंपनी के प्लास्टिक रीसाइकिलिंग प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा गीडा में सड़क, पुल, पुलिया आदि विकास कार्यों का भी शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।