फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pleasant weather on Independence Day, it will be cloudy and it will rain

Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस के दिन सुहाना मौसम, छाए रहेंगे बादल होगी बारिश

Wed, 14 Aug 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather on Independence Day, it will be cloudy and it will rain
- सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण का स्वतंत्रता दिवस के दिन भी दिखेगा असर
विज्ञापन

- मंगलवार को दिन में बारिश तो नहीं हुआ पर पूरे दिन छाया रहा बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर समेत आसपास जिलों में इन दिनों मानसून सक्रिय है। बादल छाए रहने के साथ बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को भी बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के दिन बृहस्पतिवार को मौसम सुहाना रहने का अनुमान जताया है। सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण का असर 17 अगस्त तक बना रहेगा। जिसके चलते बादल छाए रहने के साथ बारिश होती रहेगी।


मानसून टर्फ अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते 17 अगस्त तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे मौसम सुहाना रहेगा। मंगलवार को भी मानसून की सक्रियता बनी रही। पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने से लोगों में निराशा रही। बादल छाए रहने से दिन में अधिकतम तापमान 32.9, वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed