फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Platform landed in water, cruise operations will start soon

Gorakhpur News: पानी में उतरा प्लेटफॉर्म, जल्द शुरू होगा क्रूज का संचालन

Thu, 09 Nov 2023 12:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Nov 2023 12:24 PM IST
सार

करीब 12 करोड़ की लागत से लग्जरी क्रूज बनाया जा रहा है। इसमें रेस्टोरेंट के अलावा बार की सुविधा मिलेगी। लोग परिवार के साथ पार्टी इत्यादि कर सकेंगे। इस क्रूज पर सवार होने के लिए पैंसेजर वेटिंग प्लेटफाॅर्म बनाया गया है।

विज्ञापन
Platform landed in water, cruise operations will start soon
क्रूज के पैंसेजर वेटिंग प्लेटफॉर्म को रामगढ़ ताल में उतारा गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में जल्द ही क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार की शाम क्रूज पैंसेजर वेटिंग प्लेटफाॅर्म पानी में उतारा गया। इसे क्रूज के साथ जोड़कर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जल्द क्रूज का शुभारंभ हो जाएगा। रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज चलाने की योजना जीडीए ने बनाई है।
विज्ञापन


करीब 12 करोड़ की लागत से लग्जरी क्रूज बनाया जा रहा है। इसमें रेस्टोरेंट के अलावा बार की सुविधा मिलेगी। लोग परिवार के साथ पार्टी इत्यादि कर सकेंगे। इस क्रूज पर सवार होने के लिए पैंसेजर वेटिंग प्लेटफाॅर्म बनाया गया है। बुधवार की शाम इसे पानी में उतारा गया। बृहस्पतिवार को इसे क्रूज के साथ जोड़कर पानी में चलाया जाएगा। इसे पानी में उतारने के लिए गोवा की विशेषज्ञ टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन


नौ बैलून में हवा भरकर इसे पानी उतारा गया। इसके बाद टीम लौट गई। उधर, सहारा इस्टेट के पास फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। इस रेस्टोरेंट को तैयार किया जा रहा है। इसका स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है। जल्द ही पेंटिंग का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: क्यूएस रैंकिंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिला 258वां स्थान, प्रदेश के तीन विवि शामिल

इसके बाद इसे पानी में उतारकर सजावट के काम किए जाएंगे। इसमें चारों तरफ शीशा लगाया जाएगा। ताकि भीतर मौजूद लोग खाने-पीने के साथ रामगढ़ताल के पानी में तैरते हुए रेस्टोरेंट का आनंद ले सकें। दो माह के भीतर इसका काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed