फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Plastic surgery was seen as cosmetic surgery only: Dr. Neeraj

प्लास्टिक सर्जरी को केवल कास्मेटिक सर्जरी के रूप में ने देखेः डॉ नीरज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Plastic surgery was seen as cosmetic surgery only: Dr. Neeraj
प्लास्टिक सर्जरी को केवल कास्मेटिक सर्जरी के रूप में ने देखेः डॉ नीरज  प्लास्टिक सर्जरी से जन्मजात विकृति भी हो सकती है ठीक  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। प्लास्टिक सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक नहीं देखा जाना चाहिए। प्लास्टिक सर्जरी की जरुरत हर उस सर्जरी में होती है जिसमे टिश्यू ( त्वचा )की जरुरत होती है। अथवा नसों को माइक्रोसर्जरी विधि से जोड़ने की जरूरत पड़ती है। यह बातें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीरज नथानी ने प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर कही। कहा कि चेहरे या चेहरे की हड्डी के फ्रैक्चर एवं चोट को ठीक कर उसी स्वरूप में देना मैग्सिलोफेसिअल इंजरी कहते हैं। प्लास्टिक सर्जरी के जरिए जन्मजात विकृति को ठीक कर सामान्य देना। ऐसे केसों में कटे हुए होठ, कटे हुए तालु, लिंग के विकृति, अंगुलियों के विकृति शामिल है। कहा कि गंम्भीर रूप से जले हुए मरीजों की सर्जरी /उपचार, गंम्भीर रूप से जलने की समस्या प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है।  बताया कि प्लास्टिक सर्जरी के जरिए कटकर अलग हो गए हिस्से को पुन जोड़कर उसे सक्रिय किया जा सकता है। ऐसे सर्जरी अब शहर में होने भी लगे हैं। कहा कि कैंसर की सर्जरी में कैंसर से प्रभावित हिस्से को काट कर निकल दिया जाता है। प्लास्टिक सर्जरी से फिर से उसी अंग की संरचना की जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्लास्टिक सर्जरी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होगा। कहा कि अब लोग कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर भी भाग रहे हैं। इसमें बाल प्रत्यारोपण, लिपोसेकशन (वसा कम करना), नाक सौंदर्यीकरण, बोटॉक्स थेरेपी (चेहरे की झुर्रियों को हटाना) आदि शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed