फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pipraich police arrested 65 people for creating hooliganism in Holi

हुड़दंग मचाने पर 65 गिरफ्तार: गोरखपुर के थाने में 'आधा गांव', बाकी में शांति से मनी होली

Sat, 11 Mar 2023 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

दो बसों में 65 लोगों को लेकर पुलिस जब मजिस्ट्रेट के पास पहुंची तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान हो गए। थानेदार सूरज सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया था, जिन्हें जमानत मिली है।
 

विज्ञापन
Pipraich police arrested 65 people for creating hooliganism in Holi
होली में उत्पात मचाने पर पिपराइच थाना पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 15 महिलाएं शामिल हैं - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक साथ 65 लोगों को थाने में कैद कर दिया, इसके बाद पूरे इलाके की होली रंग से सरोबोर हो गई। नहीं तो इलाके में बिना बड़ा बवाल हुए होली पूरी नहीं होती थी। पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में चर्चा है तो शांतिपूर्ण होली के बाद पुलिस वाले राहत की सांस ले रहें।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, त्योहार हो या फिर चुनाव पिपराइच को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा जाता है। इस बार भी इसे लेकर तैयारी की गई थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को नोडल अफसर बनाकर पिपराइच थाने भेज दिया था तो थानेदार सूरज सिंह होली से पहले ही गांवों में पहुंचे थे।
विज्ञापन


इन सब के बीच होली के दिन सुबह से ही हुड़दंग की सूचना आने लगी। सूचना आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फिर थानेदार ने सभी को थाने में कैद करने को कह दिया।

इसके बाद हुड़दंग मचाने के आरोप में 15 महिलाएं समेत 65 लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद पूरे इलाके में संदेश चला गया कि पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और होली शांतिपूर्ण निपट गई। पुलिस ने सभी का शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बसों से भेजे गए मजिस्ट्रेट के पास
दो बसों में 65 लोगों को लेकर पुलिस जब मजिस्ट्रेट के पास पहुंची तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान हो गए। थानेदार सूरज सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया था, जिन्हें जमानत मिली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed