{"_id":"64c89f971a6514ee550a79a7","slug":"pickup-ran-over-innocent-playing-outside-house-in-campierganj-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत; चालक फरार
Tue, 01 Aug 2023 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:30 AM IST
सार
मासूम की मौत को लेकर पंचायत भी हुई और आर्थिक सहायता देकर मामले को खत्म करने पर बात तय भी हो गई थी। लेकिन प्रिंस की मां ने इसका विरोध किया, जिसके बाद सोमवार को थाने पहुंचकर पिता ने केस दर्ज कराया। उधर मौत को लेकर गांव में भी लोग गमगीन हैं और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के कुंनवार गांव में बीते रविवार को घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को पिकअप ने रौंद दिया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर पिकअप के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने से मौत का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुंनवार गांव के निवासी जितेंद्र यादव मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। रविवार की सुबह काम पर गए थे और उनकी पत्नी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका इकलौता बेटा चार वर्षीय प्रिंस यादव खेलते-खेलते बाहर चला गया। वह बाहर खेल रहा था कि इसी बीच पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। प्रिंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग दौड़ पड़े। इतने में मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र हत्याकांड: किसने जिंदा जलाया, राज खोलेगी CCTV फुटेज और शराब की बोतल
विज्ञापन
गंभीर रूप से जख्मी प्रिंस यादव को परिजन लेकर आनन-फानन जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को हुई घटना के बाद परिजन घर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन गांव के कुछ लोग प्रिंस के पिता जितेंद्र यादव को मामला रफा-दफा करने के लिए समझाने लगे।
इसे भी पढ़ें: मोहब्बत का अंजाम: लिव इन में रही बेटी फिर प्रेमी से बात करने पर अड़ी, नाराज पिता ने की खुदकुशी
इसे भी पढ़ें: मोहब्बत का अंजाम: लिव इन में रही बेटी फिर प्रेमी से बात करने पर अड़ी, नाराज पिता ने की खुदकुशी
बताया जा रहा है कि मौत को लेकर पंचायत भी हुई और आर्थिक सहायता देकर मामले को खत्म करने पर बात तय भी हो गई थी। लेकिन प्रिंस की मां ने इसका विरोध किया, जिसके बाद सोमवार को थाने पहुंचकर पिता ने केस दर्ज कराया।
उधर मौत को लेकर गांव में भी लोग गमगीन हैं और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर मौत को लेकर गांव में भी लोग गमगीन हैं और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।