फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Photo of bride and groom with weapons on Jaimal stage goes viral Police starts investigation

Gorakhpur News: जयमाल स्टेज पर असलहे के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटो वायरल...पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 01 Nov 2023 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

गोरखपुर में असलहे के साथ खुद को दिखाने का भौकाल खत्म नहीं हो रहा है। जबकि, असलहा अवैध हो या वैध दोनों सूरत में उसका प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन, लगातार इस तरह के असलहे लिए भौकाल वाले फोटो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Photo of bride and groom with weapons on Jaimal stage goes viral Police starts investigation
वायरल फोटो - शादी के मंडप में असलहे के साथ दूल्हा दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जयमाल स्टेज पर असलहे के साथ दूल्हा-दुल्हन का एक फोटो वायरल हुआ है। पता चला है कि यह फोटो एम्स के कूड़ाघाट निवासी नवविवाहित जोड़े की है। फोटो में दिख रहा दूल्हा पिछले दिनों जुआ खिलाने के मामले में जेल जा चुका है। उस समय जुआ वाला फोटो वायरल हुआ था। अब पत्नी के साथ असलहे के भौकाल में वायरल फोटो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, असलहे के साथ खुद को दिखाने का भौकाल खत्म नहीं हो रहा है। जबकि, असलहा अवैध हो या वैध दोनों सूरत में उसका प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन, लगातार इस तरह के असलहे लिए भौकाल वाले फोटो वायरल हो रहे हैं। कूड़ाघाट इलाके के इस जोड़े की फोटो जयमाल स्टेज की है, जो कि अब वायरल हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली में डाकघर से भी कर सकते हैं शुद्ध सोने की खरीदारी, तैयारी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद अपने हाथ में 12 बोर का असलहा लिए हुए हैं। यह फोटो एक साल पुरानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी, तब फोटो ली गई थी। लेकिन हाल में यह वायरल हुई है जिससे अब उनकी दिक्कतें बढ़ गई है। एम्स थानेदार मदन मोहन ने बताया कि फोटो की जानकारी हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed