फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   buy pure gold from post office during Dhanteras Diwali

Gorakhpur News: धनतेरस-दिवाली में डाकघर से भी कर सकते हैं शुद्ध सोने की खरीदारी, तैयारी पूरी

Tue, 31 Oct 2023 05:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

सॉवरेन गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंकों व डाकघरों से इसकी खरीदारी की जा सकती है। सॉवरेन गोल्ड बांड में कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम तक सोने की खरीदारी की जा सकती है। सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के बाद रेट बढ़ेगा तो उसका फायदा भी निवेशक को मिलेगा।

विज्ञापन
buy pure gold from post office during Dhanteras Diwali
Gold - फोटो : Istock

विस्तार

दिवाली में अगर शुद्ध सोना खरीदने की इच्छा है तो ग्राहकों के लिए डाकघर भी एक बेहतर विकल्प है। धनतेरस के मौके पर डाक विभाग और आरबीआई की ओर से सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत कम से कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम सोने की कीमत के बांड खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड ब्रांड खरीदने वाले को 2.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज भी मिलेगा। खास बात है कि यह बाजार से प्रति दस ग्राम 50 रुपये सस्ता मिलेगा।

प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यह बांड ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी खासियत होती है कि अपनी क्षमता के हिसाब से खरीदार पंजीकृत खाता से खरीदारी करता है और उसे बदले में सिर्फ कागज दिया जाता है। यह सोना पूरी तरह शुद्ध होता है। आठ साल के लिए सॉवरेन बांड में अपने धन का निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

इसके बाद उस समय के बाजार भाव के हिसाब से निवेश को डाकघर में लौटाएंगे तो सोने के तत्कालीन भाव के हिसाब से डाकघर निवेशक को धन उपलब्ध करवा देगा। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष बाद अपने इस निवेश को किसी जरूरत पड़ने पर तोड़ा जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम चार किलोग्राम तक का गोल्ड ब्रांड खरीद सकता है।

स्कीम में कैसे करें निवेश
सॉवरेन गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंकों व डाकघरों से इसकी खरीदारी की जा सकती है। सॉवरेन गोल्ड बांड में कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम तक सोने की खरीदारी की जा सकती है। सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के बाद रेट बढ़ेगा तो उसका फायदा भी निवेशक को मिलेगा। इस बांड में एक लाख रुपये का निवेश करने पर एक साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज का यह पैसा निवेशक के खाते में हर छह महीने पर जमा किया जाता है। ऐसे छह माह पर एक साथ 15 हजार रुपये जमा हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed