{"_id":"6184cd237f1c3c06ec5b94ed","slug":"petrol-diesel-price-update-on-5-november-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के दाम फिर हुए कम, जानिए गोरखपुर में कितना है भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के दाम फिर हुए कम, जानिए गोरखपुर में कितना है भाव
Fri, 05 Nov 2021 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:50 AM IST
सार
डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने से महंगाई नियंत्रित होगी। खेती-किसानी में परेशानी नहीं आएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद गोरखपुर शहर में पेट्रोल-डीजल दो दिनों में 12-12 रुपये सस्ते हो गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल का रेट।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती और डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने का बड़ा फायदा जनता को मिला है। इसपर गोरखपुर वासियों ने खुशी भी जताई है। उनका कहना है कि डीजल-पेट्रोल का दाम कम होने से महंगाई नियंत्रित होगी। खेती-किसानी में परेशानी नहीं आएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद गोरखपुर शहर में पेट्रोल-डीजल दो दिनों में 12-12 रुपये सस्ते हो गए हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 95.36 रुपये और डीजल 86.88 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। वहीं सरकार ने अब एक्साइज ड्यूटी हटा दी है, जिससे तेल सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन