{"_id":"62414c33def23b1e630bf7db","slug":"petrol-diesel-price-update-on-28-march-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Petrol-Diesel Price: गोरखपुर में शतक के करीब पेट्रोल, जानिए आज क्या है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol-Diesel Price: गोरखपुर में शतक के करीब पेट्रोल, जानिए आज क्या है कीमत
Mon, 28 Mar 2022 01:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:30 PM IST
सार
आज पेट्रोल के दाम का शतक लग सकता है। एक सप्ताह में प्रति लीटर 3.68 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक हफ्ते में यह प्रति लीटर 3.75 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में दाम बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो सोमवार से जिले में पेट्रोल शतक लगा सकता है, यानी प्रति लीटर सौ रुपये को पार कर सकता है। रविवार को दाम बढ़ने के बाद प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल प्रति लीटर 90.70 रुपये हो गया है। वहीं गोरखपुर में सोमवार को पेट्रोल 99.44 और डीजल 91.09 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 3.68 रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल प्रति लीटर 3.75 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, प्रति सिलिंडर रसोई गैस भी 50 रुपये महंगी हो गई है। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि से आम नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल के दाम बढ़ने से जहां लोगों का कहीं आने-जाने का बजट गड़बड़ा रहा है, वहीं डीजल के दाम बढ़ने से विभिन्न वस्तुओं की महंगाई बढ़ती जा रही है। इसकी मार लोगों की जेब पर पड़ रही है। कमाई घटने और महंगाई बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
क्या बोले शहरवासी
आम नागरिकों की बढ़ेगी फजीहतपेट्रोल का दाम बढ़ने से कार्यालय आने-जाने का बजट बिगड़ रहा है। सरकारी नौकरी करने वालों का तो फिर भी चल जाता है, लेकिन आम नागरिक ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार से अपील है कि आम जनता को इस समस्या से मुक्ति दिलाए। - रीता मिश्रा, रेलवे कर्मचारी
घर का बिगड़ जाएगा बजट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। आम नागरिक की थाली महंगी होगी। सरकार को इस पर नियंत्रण लगाने के लिए काम करना होगा।
- मधु गुप्ता, शिक्षिका
कहीं आने जाने से पहले सोचना पड़ रहा
काम के सिलसिले में दूर-दूर की यात्रा तय करनी पड़ती है। अब कहीं आने-जाने से पहले सोचना पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- विनय तिवारी, एमआर
एक गाड़ी से करते हैं सफर
दुकान आने के लिए अपने सहयोगी को साथ लेकर आते हैं। पहले हम लोग अलग-अलग आते थे। पेट्रोल बचाने के लिए एक ही गाड़ी से सफर कर रहे हैं।
- मदन मोहन वर्मा, व्यापारी, आर्य नगर
पिछले एक सप्ताह में पेट्रोलियम उत्पादों में हुई वृद्धि
तिथि पेट्रोल डीजल
22 मार्च 95.43 86.95
23 मार्च 97.03 88.56
24 मार्च 97.03 88.56
25 मार्च 97.83 89.36
26 मार्च 98.61 90.15
27 मार्च 99.11 90.70
पेट्रोलियम टेड्रर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजन शाही ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ी हुई है। इसलिए भारत सरकार को भी पेट्रोलियम पदार्थों कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।