{"_id":"60ed29cf8ebc3e335c5f48c0","slug":"petrol-diesel-price-update-on-12-july-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: पेट्रोल 57 पैसे और डीजल 11 पैसे हुआ महंगा, जानिए कितना है भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 57 पैसे और डीजल 11 पैसे हुआ महंगा, जानिए कितना है भाव
Tue, 13 Jul 2021 01:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:35 PM IST
सार
मंगलवार को पेट्रोल का दाम 98.60 और डीजल का दाम 90.16 रुपये प्रति लीटर पहुंचा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 57 पैसे का इजाफा हुआ, इसके बाद यह 98.60 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका। वहीं डीजल का दाम भी 11 पैसे बढ़ कर 90.39 रुपये पहुंच गया। हालांकि सीएनजी की कीमत 64.40 प्रति किलो पर स्थिर रही। तरल ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों में बेचैनी नजर आई।
किसान अरुण सिंह ने कहा कि खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू हो र्गइं हैं। डीजल का दाम 90 रुपये से अधिक है। इतना महंगा ईंधन खरीद कर खेती की तो फसल की लागत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकार जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी शायद वह भी लागत से कम ही बैठे।
ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने डीजल पर 260 फीसदी टैक्स बढ़ा रखा है। डीजल पर नौ रुपये टैक्स लगता था। अब करीब 35 रुपये हो चुका है। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है। ऐसे में जब कोरोना के कारण उद्योग और कारोबार जगत मंदी के दौर से गुजर रहा है ट्रांसपोर्ट महंगा होने से अर्थव्यवस्था मंदी के चक्र में उलझ सकती है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक राजेश सिंह कहते हैं कि लगातार दाम बढ़ने से बहुत से लोग कार छोड़कर दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने लगे हैं। रोजाना पचास रुपये तक पेट्रोल खरीदने वाले दोपहिया वाहन चालक अब बहुत कम होते जा रहे हैं। जो लोग हर समय वाहन से आना जाना करते थे वे भी अब कार और बाइक पूलिंग कर रहे हैं।
राजेश सिंह कहते हैं कि पंप के खर्च कम नहीं हुए लेकिन बिक्री गिरने से आमदनी घटती जा रही है, पंप संचालन भी मुश्किल होता जा रहा है।