फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Petrol Diesel Price rate in gorakhpur

Petrol Diesel Price: गोरखपुर में पेट्रोल 99.02 व डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर, 11 दिन से नहीं बढ़े दाम

Fri, 30 Jul 2021 08:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 08:39 PM IST
सार

11 दिनों से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर, पंप डीलर्स ने कमीशन बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Petrol Diesel Price rate in gorakhpur
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पिछले 11 दिनों से इजाफा नहीं हुआ है। अब भी पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर हैं। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल जल्द ही शतक लगा सकता है।

विज्ञापन


महानगरीय जीवन शैली की आधारभूत आवश्यकताओं में शामिल पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत पर बीते 20 जुलाई से अंकुश लगा हुआ है। एक जुलाई को जिले में पेट्रोल की कीमत 96.08 रुपये थी। बीस दिन में पेट्रोल की कीमत 2.94 रुपये बढ़ कर 99.02 रुपये पहुंच गई। लग्जरी ईंधन कहे जाने वाले पेट्रोल के दाम बीस जुलाई से स्थिर हैं।
विज्ञापन


कादिराबाद कॉलोनी निवासी अशफाक खान कहते हैं कि पेट्रोल के दाम बीते दस दिन में तो नहीं बढ़े लेकिन यह काफी ज्यादा हैं। ऐसे में वह वाहन तब ही निकालते हैं जब बहुत जरूरी होता है। आसपास आना जाना पैदल ही होता है। आजाद चौक निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि पेट्रोल के दाम पहले ही काफी बढ़ चुके हैं। अब जरूरत भर का ही ईंधन खरीदते हैं उम्मीद रहती है कि दाम घटेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल के दाम भी एक जुलाई को 89.64 रुपये था। बीस जुलाई तक दाम में 71 पैसे का इजाफा हुआ। बीस जुलाई से यह भी 90.35 रुपये पर स्थिर है। किसान ओमप्रकाश मौर्य कहते हैं कि इस बार बरसात अच्छी होने से सिंचाई के लिए डीजल पंप सेट नहीं इस्तेमाल करना पड़ रहा है, अन्यथा सिंचाई बहुत महंगी पड़ती। मेडिकल कॉलेज से रेलवे स्टेशन के बीच ऑटो चलाने वाले राजू कहते हैं कि दाम नब्बे रुपये पार हो चुके हैं लेकिन सवारी भाड़ा नहीं बढ़ा है। प्रति चक्कर मुनाफा पहले ही कम हो चुका है यदि दाम बढ़े तो किराया बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी।


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विश्वनारायण सिंह ने बताया कि कमीशन नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में गुजरात में पंप डीलर्स ने सप्ताह में एक दिन डीजल-पेट्रोल की बिक्री और एक घंटा सीएनजी की बिक्री रोकने का निर्णय लिया है। गुजरात के इस निर्णय का पूरे देश के पंप ऑपरेटर्स ने स्वागत किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed