फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PET exam given a tough test to board trains news

Gorakhpur News: पीईटी से छूटे तो ट्रेनों में चढ़ने को दी कड़ी परीक्षा, अतिरिक्त कोच भी नहीं दे सके राहत

Mon, 30 Oct 2023 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Oct 2023 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 57 केंद्रों पर संपन्न हो गई। दो दिन में चार पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 77215 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 33473 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
PET exam given a tough test to board trains news
परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े अभ्यर्थी । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों से शहर में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रविवार को परीक्षा खत्म होने के बाद जब वापसी की राह पकड़ी तो व्यवस्था चरमरा गई। अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे ट्रेनों-बसों में जगह कम पड़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सवार होने के लिए अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी तरह से लोग ट्रेनों में घुस सके। हालांकि भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


परेशान अभ्यर्थी शिकायत करते मिले। उनका कहना था किकि दो दिन से शहर में एक लाख से ज्यादा की भीड़ बाहर से आई थी, फिर भी उचित व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से रविवार को आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए भीड़ उमड़ी। प्रयागराज, बस्ती,गोंडा, बाराबंकी, बलिया, मऊ, वाराणसी सहित अन्य जगहों से आए अभ्यर्थी जब परीक्षा देकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां ट्रेनों में सवार होने के लिए मारामारी मच गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आईआरसीटीसी दस दिन में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कब रवाना होगी भारत गौरव विशेष ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 02.25 बजे कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इस ट्रेन में जिसे जहां जगह मिली, वहीं सवार हो गया। हालत ऐसी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। अभ्यर्थी टॉयलेट से लेकर पायदान तक पर खड़े नजर आए। अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति रही।

देर शाम तक ट्रेनों के इंतजार में भटकते नजर आए अभ्यर्थी

परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी अलग-अलग समय और साधनों से आए। लेकिन जब परीक्षा खत्म हुई तो सभी अपने गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने की होड़ में नजर आए।। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए थे। इसके बाद भी राहत नहीं मिल पाई। देर शाम तक अभ्यर्थी ट्रेनों के इंतजार में भटकते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: सियासी दलों की हार-जीत के नाम पर लग रहे मोटे दांव, बच्चों को फंसा रहे जालसाज

दो दिन में 57 केंद्रों पर 77 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 57 केंद्रों पर संपन्न हो गई। दो दिन में चार पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 77215 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 33473 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो दिन में परीक्षा के लिए 110688 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 27672 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 19409 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 8263 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली के लिए पंजीकृत 27672 अभ्यर्थियों में से 19464 उपस्थित हुए, जबकि 8451 परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed