फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pepsico company will set up bottling plant in gida

Gorakhpur: पेप्सिको कंपनी गीडा में लगाएगी बॉटलिंग प्लांट, औद्योगिक गलियारे में दी जाएगी 50 एकड़ जमीन

Fri, 22 Jul 2022 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 11:49 AM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि पेप्सिको कंपनी भी 700 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने जा रही है। कंपनी को औद्योगिक गलियारे में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं गीडा में निवेश के कई अन्य प्रस्ताव भी आए हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियों से लगातार बातचीत चल रही है, जिन्हें भी निवेश के लिए जमीन की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
pepsico company will set up bottling plant in gida
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पेप्सिको कंपनी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रही है। कंपनी को गीडा प्रशासन की ओर से औद्योगिक गलियारे में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्लांट के लगने से प्रत्यक्ष रूप से 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 से 7000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


कोकाकोला के बाद अब कोल्ड ड्रिंक की प्रतिष्ठित कंपनी पेप्सिको भी गीडा में निवेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से जमीन की मांग के लिए गीडा प्रशासन को आवेदनपत्र दिया गया है। इसके लिए गीडा प्रशासन की ओर से औद्योगिक गलियारे में जमीन मुहैया कराई जा रही है। गीडा प्रशासन की ओर से कंपनी के प्रतिनिधियों को जमीन दिखाई भी जा चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले पांच वर्षों में गोरखपुर एवं गीडा को लेकर उद्यमियों की सोच में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औद्योगिक विकास को लेकर लगातार समीक्षा करते हैं। इसका असर यह हुआ है कि बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। एशियन पेंट्स एवं कुछ अन्य कंपनियां भी निवेश की संभावनाएं तलाश रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि पेप्सिको कंपनी भी 700 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने जा रही है। कंपनी को औद्योगिक गलियारे में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं गीडा में निवेश के कई अन्य प्रस्ताव भी आए हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियों से लगातार बातचीत चल रही है, जिन्हें भी निवेश के लिए जमीन की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed