{"_id":"6a1ca0c8fa1bddb2fb0a7b63","slug":"people-will-also-be-able-to-enjoy-boating-in-chiluataal-employment-opportunities-will-increase-due-to-its-becoming-a-tourist-spot-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338937-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिलुआताल बनेगा गोरक्षनगरी का दूसरा टूरिस्ट स्पॉट, कल सीएम करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिलुआताल बनेगा गोरक्षनगरी का दूसरा टूरिस्ट स्पॉट, कल सीएम करेंगे लोकार्पण
Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
सार
शहर के दक्षिणी छोर में रामगढ़ताल टूरिज्म का हॉटस्पॉट बना हुआ है तो अब उत्तरी छोर पर चिलुआताल पर्यटकों को लुभा रहा है। चिलुआताल घाट के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक, चिलुआताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 करोड़ 39 लाख रुपये की परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है।
विज्ञापन
चिलुआताल टूरिस्ट स्पॉट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर को चिलुआताल के रूप में एक और पिकनिक स्पॉट मिलने जा रहा है जहां रामगढ़ताल की तर्ज पर लोग बोटिंग का मजा ले सकेंगे। दो जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20.39 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए चिलुआताल के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण का लोकार्पण करेंगे।
शहर के दक्षिणी छोर में रामगढ़ताल टूरिज्म का हॉटस्पॉट बना हुआ है तो अब उत्तरी छोर पर चिलुआताल पर्यटकों को लुभा रहा है। चिलुआताल घाट के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक, चिलुआताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 करोड़ 39 लाख रुपये की परियोजना को मूर्त रूप दिया गया है।
खानपान से लेकर टहलने-घूमने और मनोरंजन के साधन
कार्यदायी संस्था के रूप में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कराए गए कार्यों में खानपान से लेकर टहलने-घूमने और मनोरंजन के साधन हैं। यहां सात दुकानें तैयार हो गई हैं। घाट पर एक तरफ लोग सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर मनोरंजन करेंगे वहीं यहां लगीं दुकानों पर जायके का आनंद भी ले सकेंगे। यही नहीं, चिलुआताल में भी रामगढ़ताल की तर्ज पर लोगों को बोटिंग करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ये कार्य कराए गए
570 मीटर पाथवे, घाट की सीढ़ियों, ताल किनारे रेलिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बेंच, 400 मीटर एप्रोच रोड, 500 मीटर साइड वाल एवं नाली निर्माण, गेट के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य, कैरेट बोल्डर व स्टोन पिचिंग, दुकान, टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया गया है। यहां लोग सुबह-शाम टहलने के लिए आना शुरू भी हो गए हैं।