{"_id":"6a14bb9bbd6113f21805b23e","slug":"people-were-troubled-for-three-hours-due-to-the-breakage-of-wires-and-fault-in-the-transformer-due-to-collision-of-vehicles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1332707-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खूनीपुर में खंभे से टकराया वाहन...300 घरों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खूनीपुर में खंभे से टकराया वाहन...300 घरों में बिजली गुल
Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
- वाहन के टकराने से तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर में खराबी से तीन घंटे लोग रहे परेशान
- तारामंडल इलाके के पांच सौ घरों में रात भर बिजली गुल रहने से लोगों ने झेली परेशानी
गोरखपुर। खूनीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का तार टूट गया और 630 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इसके चलते करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सोमवार सुबह जानकारी पर बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर खंभे को सीधा किया गया। टूटे तारों को जोड़कर सुबह पूर्वांह्न 11 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई।
वहीं तारामंडल क्षेत्र के गोपलापुर समेत आसपास के इलाकों में रविवार रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 500 घर प्रभावित रहे। यहां सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। तारामंडल के जेई के अनुसार, फाल्ट को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि खूनीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।