फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People suggested due to traffic jam in Transport nagar to rajghat pool at Gorakhpur

गोरखपुर: जाम की समस्या पर शहरवासियों ने दिया खास सुझाव, बोले- 'ठेले वालों को सड़क से दूर करें'

Wed, 24 Feb 2021 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
People suggested due to traffic jam in Transport nagar to rajghat pool at Gorakhpur
ठेले वालों को सड़क से दूर करें तभी जाम से मिलेगी निजात - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से राजघाट पुल तक रोजाना लगने वाले जाम की प्रमुख वजह सड़क पर ठेले वालों का कब्जा है। शहरवासियों ने सुझाव दिए हैं कि अगर ठेले वालों को सड़क से दूर कर व्यवस्थित कर दिया जाए तो जाम से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

 
लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर से राजघाट पुल तक सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से ही जाम लगता है। चौराहे के आसपास और सड़क पर ही ठेले वाले दुकान लगा देते हैं। ठेलों पर सामान खरीदने के लिए ग्राहक अपने वाहन सड़क पर रोक देते हैं, इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन


इसी तरह राजघाट पुल से पहले हार्बर्ट बंधे की ओर कटे मार्ग पर लोग गाड़ी अचानक मोड़ देते हैं। वहां पर जब पुलिस मौजूद होती है तब तक तो गनीमत रहती है, नहीं तो जाम लग जाता है। यही हाल ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेले वालों को चौराहे से दूर किया जाए
अशोक कुमार ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर राजघाट पुल तक जाम की बड़ी वजह है कि ठेले वाले बिल्कुल सड़क पर आ जाते हैं। जिस वजह से लोग खरीदारी करने को रुकते हैं और जाम लग जाता है। ठेले वालों को थोड़ा पीछे या दूसरी जगहों पर भेजा जाए तो जाम से निजात मिल सकती है।

अचानक मोड़ देते हैं वाहन

अभिनव अग्रहरि ने बताया कि राजघाट पुल से पहले हार्बर्ट बंधे की ओर कटे मार्ग पर लोग वाहनों को अचानक मोड़ देते हैं, जिस वजह से ट्रांसपोर्ट नगर तक जाम लग जाता है। जब वहां पर पुलिस वाले होते हैं तो जाम तुरंत खत्म हो जाता है, नहीं तो लोगों को देर तक परेशान होना पड़ता है।

ट्रैफिक नियमों का हो सख्ती से पालन
राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर हो या फिर राजघाट, दोनों जगहों पर ट्रैफिक नियम का बिल्कुल भी पालन नहीं होता। पुलिस वालों के हाथ देने के बाद भी लोग गाड़ी लेकर आगे बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से भी जाम लगता है। यहां पर कड़ाई से ट्रैफिक नियमों का पालन कराना होगा।

ऑटो वालों को व्यवस्थित करें
सागर विश्वकर्मा ने बताया कि ऑटो वाले कहीं पर भी गाड़ी रोक देते हैं। चौराहे के पास इनका ही कब्जा रहता है, जिस वजह से जाम लग जाता है। अगर ऑटो को चौराहे से दूर व्यवस्थित कर दिया जाए तो जाम पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

यह दिए गए सुझाव

  • चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
  • ठेले वालों को सड़क से थोड़ा दूर हटाया जाए।
  • ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
  • हार्बर्ट बंधे के मोड़ के पास नियमित तौर पर पुलिस वालों की तैनाती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed