फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people says Agriculture bill returned due to farmers sacrifice

Farm Laws: तीनों कृषि कानून हुए वापिस, लोग बोले- 700 किसानों की कुर्बानी लेकर मानी सरकार

Fri, 19 Nov 2021 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

संगठन के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए यह खुशी का पल है, जब उसकी मांग को सरकार ने मान लिया। यदि कृषि कानून लागू हो जाता तो निश्चित तौर पर कृषि पर पूंजीपतियों का अधिकार होता और किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जाते।

विज्ञापन
people says Agriculture bill returned due to farmers sacrifice
पीएम मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुनानक जयंती पर तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। सरकार ने किसानों को समझा पाने में खुद को फेल बताया। कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद अमर उजाला ने किसान संगठन भाकियू के नेताओं से बातचीत की।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की कुर्बानी के चलते यह बिल वापस हुआ है। संगठन किसानों के हित को सर्वोपरि मानती है। सरकार मानी, मगर सात सौ किसानों को इसके लिए खुद का बलिदान देना पड़ा।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश सचिव दिव न चंद्र पटेल ने कहा कि सरकार ने अपने हठ के चलते किसानों के शोषण वाले कृषि बिल को वापस लेने का निर्णय लेने में एक वर्ष लगा दिया। ऐसे में तमाम किसानों को आंदोलन में शहीद होना पड़ा। किसानों पर लाठियां चलीं, मगर किसान अपने हित को लेकर जाग उठा है। आखिरकार किसानों की जीत हुई और सरकार झुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए यह खुशी का पल है, जब उसकी मांग को सरकार ने मान लिया। यदि कृषि कानून लागू हो जाता तो निश्चित तौर पर कृषि पर पूंजीपतियों का अधिकार होता और किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जाते। कहा यदि सरकार किसानों का भला ही चाहती है तो उनके पक्ष में कोई ऐसा कानून बना दिया जाए, जिससे किसान अपने उपज की कीमत तय करने का अधिकार पा ले।

मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने कहा कि किसान बिल के विरोध में 26 नवंबर 2020 को आंदोलन शुरू हुआ। अब करीब एक सप्ताह बाद आंदोलन की बरसी है। इससे पहले सरकार चेत गई। यदि किसान बिल वापस न होता तो अभी आंदोलन और लंबा खिंच जाता। सरकार ने किसान हित में यह फैसला लिया है। अब केवल एमएसपी का कानून लागू हो जाए तो किसान की ताकत बढ़ जाएगी।


जिला महासचिव डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि सरकार का फैसला उचित है। यह निर्णय सरकार को पहले ही करना चाहिए था, मगर देर सही दुरुस्त निर्णय हुआ है। डॉ. चौधरी ने कहा कि किसानों के हित में जो फैसला लेना चाहिए वह सरकार नहीं ले रही है, बल्कि कृषि कानून बिल लाकर सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बना देना चाहती थी। यह सरकार की नहीं बल्कि किसानों के बलिदान का परिणाम है कि सरकार को किसानों की मांगों के सामने झुकना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed