फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People ran as soon as the accident happened, took them to the hospital in five minutes

Gorakhpur News: हादसा होते ही दौड़ पड़े लोग, पांच मिनट में पहुंचाया अस्पताल

Mon, 04 Mar 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
People ran as soon as the accident happened, took them to the hospital in five minutes
बारिश से गिली हो गई थी मिट्टी, बिना ठोकर लगाए डालने गए थे सरिया का जाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पैडलेगंज के पास नाला निर्माण के दौरान मिट्टी में मजदूरों के दबने की घटना होते ही अफरा-तफरी मच गई थी। साथी मजदूरों के साथ ही आसपास ठेला लगाने वाले भी पहुंच गए और मदद कर सबको बाहर निकाला गया। इस बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।
पुलिस ने तत्काल रास्ता रोककर पास के नर्सिंग होम से एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा। मजदूर राकेश के सिर पर चोट लगने की वजह से अधिक रक्तस्राव होने लगा था। खुद डॉक्टरों ने भी कहा कि अगर देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। फिलहाल, अभी भी उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे के करीब जैसे ही बारिश रुकी, वैसे ही काम करने वाले मजदूर फिर से नाला निर्माण के काम में लग गए। राकेश, रामप्रीत सहित 10 मजदूर सरिया का ढांचा गड्ढे में डाल रहे थे। इसी बीच राकेश अंदर उतरा और मिट्टी दरक गई और भरभरा कर सरिया राकेश के ऊपर गिर गया। बगल में काम कर रहे अन्य मजदूर भी सरिया से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे से अफरा तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच ही आसपास के लोग भी मदद के लिए आ गए। तत्काल साथ में काम करने वाला मजदूर रामप्रीत गड्ढे में उतर गया और सरिया व मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकालने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भेजा गया।

........
रोक दिया गया था रास्ता
हादसे के बाद 15 मिनट तक के लिए रास्ता को रोक दिया गया था, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा जा सके। कैंट के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और घायलों को भर्ती कराए। उन्होंने बताया कि राकेश की हालत ही गंभीर है, अन्य को मामूली चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed