Gorakhpur News: नाला छोड़ सड़क बनाने में जुटे, देवरिया बाईपास वाले चिंतित
देवरिया बाईपास सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण से सर्विसलेन पतला होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वह इसको लेकर जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कर इससे अवगत करा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया बाईपास चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे नाले की ऊंची दीवार के कारण स्थानीय नागरिक परेशान हैं। सड़क का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था नाला निर्माण छोड़ सड़क निर्माण में जुट गई है। स्थानीय लोग परेशान हैं कि कही सड़क बनने के बाद वह उसी ऊंचाई पर नाला निर्माण न कराया जाए। इसके अलावा वे सर्विसलेन के चौड़ीकरण को लेकर भी असमंजस में हैं।
देवरिया बाईपास की चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे नाले की दीवार की ऊंचाई अधिक होने को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। 6 जनवरी को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले की जानकारी होने पर मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया नाला की ऊंची दीवार को अव्यावहारिक पाते हुए संबंधित अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की और आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नाला की दीवार के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को नई डिजाइन तैयार कर काम शुरू कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद कार्यदायी संस्था ने नाला का निर्माण कार्य बंद कर दिया और सड़क का काम पूरा करने में जुट गई है। इस दौरान ऊंची हुई नाले की दीवार भी यथा स्थिति में बनी हुई है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
सर्विसलेन की चौड़ाई कम होने पर जीडीए वीसी से की थी मुलाकात
देवरिया बाईपास सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण से सर्विसलेन पतला होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वह इसको लेकर जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कर इससे अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है कि रजिस्ट्री में उनको नौ मीटर यानि 30 फीट सड़क के बाद प्लाट की रजिस्ट्री कराई गई है। नाला निर्माण से सर्विसलेन पतला हो जा रहा है। हालांकि जीडीए उपाध्यक्ष से उनको सकारात्मक आश्वासन मिला है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नाला का काम बंद करवा कर नई डिजाइन तैयार की जा रही है। डिजाइन तैयार हो जाने पर नाला का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ई. रोनित सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद नाला निर्माण का काम रोक दिया गया है। लेकिन नाला की बनी ऊंची दीवार अभी बरकरार है। जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पीडब्लूडी को इसको लेकर स्थिति साफ कर देनी चाहिए।-पीएन सिंह, स्थानीय नागरिक।
सड़क के चौड़ीकरण व नाला निर्माण से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिले, ऐसी योजना बनानी चाहिए। सर्विसलेन सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ एक किमी तक कही कट नहीं देने से आसपास के कॉलोनीवासियों को दिक्कत होगी।-अम्बरीष मौर्या, स्थानीय नागरिक।
मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए पीडब्लूडी को नाले की दीवार की ऊंचाई कम कर निर्माण काम चालू करा देना चाहिए, जिससे की आसपास रहने वाले लोगों में बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो जाए।-अजय मल्ल, स्थानीय नागरिक।