{"_id":"69c84676c986b7dd2308c3ea","slug":"people-living-behind-the-circuit-house-will-have-easy-access-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1273091-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: अगले महीने शहर को मिलेगी एक और पुल की सौगात, अंतिम चरण में निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: अगले महीने शहर को मिलेगी एक और पुल की सौगात, अंतिम चरण में निर्माण कार्य
Sun, 29 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:51 AM IST
सार
जीडीए की ओर से शहर में यातायात सुविधा मजबूत करने के उद्देश्य से यह छोटा पुल तैयार कराया जा रहा है। पुल का मुख्य ढांचा छह पिलर्स पर बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में पुल की रेलिंग तैयार की जा रही है, जबकि दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
एक और पुल बनकर तैयार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर के विकास को नई गति देते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से वसुंधरा एनक्लेव फेज-दो और सर्किट हाउस के पीछे पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले महीने तक इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।
जीडीए की ओर से शहर में यातायात सुविधा मजबूत करने के उद्देश्य से यह छोटा पुल तैयार कराया जा रहा है। पुल का मुख्य ढांचा छह पिलर्स पर बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में पुल की रेलिंग तैयार की जा रही है, जबकि दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
जीडीए की ओर से शहर में यातायात सुविधा मजबूत करने के उद्देश्य से यह छोटा पुल तैयार कराया जा रहा है। पुल का मुख्य ढांचा छह पिलर्स पर बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में पुल की रेलिंग तैयार की जा रही है, जबकि दोनों तरफ एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुल के बीच के हिस्से में जॉइंट का कार्य चल रहा है, जो तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके पूरा होने के बाद फिनिशिंग, इंटरलॉकिंग और अंतिम सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। यह पुल तैयार होने से वसुंधरा फेज-दो के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
अभी तक लोगों को इस क्षेत्र से शहर के मुख्य हिस्से तक पहुंचने के लिए घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। पुल शुरू होने के बाद सीधे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और सर्किट हाउस के पीछे से आसानी से आवागमन संभव होगा। शहर के विकास कार्यों में इसे एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।