फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People held JE AE and contractor of Public Works Department hostage in Sahjanwan

गोरखपुर: लोगों ने लोक निर्माण विभाग के जेई, एई और ठेकेदार को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 15 Jun 2021 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 09:40 PM IST
सार

एक घंटे बाद पुलिस ने आकर सभी को छुड़ाया, सड़क किनारे नाली बनाने के लिए गई थी टीम, घटना से लोनिवि के अफसरों से लेकर ठेकेदार संगठनों तक में रोष, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन
People held JE AE and contractor of Public Works Department hostage in Sahjanwan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां कबे में हो रहे फोरलेन निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के जेई, एई और ठेकेदार समेत अन्य लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना उनकी मौजूदगी के अतिक्रमण क्यों हटाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोपहर में दो बजे बंधक बनाए गए लोग रिहा हो पाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहजनवां कसबे में थाने से लेकर रेलवे स्टेशन तक दो किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। मानक के अनुसार दोनों तरफ सात-सात मीटर सड़क की पटरी रहेगी। एक-एक मीटर नाली दोनों तरफ और आधा मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 16.5 मीटर जगह की आवश्यकता है। बाजार में नाली बनाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है, लेकिन 150 मीटर में काम नहीं हो पाया है। इसकी वजह है कि स्थानीय दुकानदार नाली के लिए जगह खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि दबाव में सड़क की चौड़ाई कम करके 15 मीटर कर दी गई,  इसके बावजूद काम नहीं करने दिया जा रहा है। लेखपाल से प्रशासन ने रिपोर्ट मंगवाई तो उसमें भी कहा गया कि दुकानदार जो अतिक्रमण किए हैं वह सरकारी जमीन है। तीन बार लोक निर्माण विभाग की तरफ से चूना गिराकर जमीन को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अतिक्रमण हटाने पर दिखाया गुस्सा

लोगों को बताया गया कि यहां तक नाली का निर्माण किया जाएगा। फिर भी काम नहीं करने दिया जा रहा है। तीन दिन पहले नाली बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी तो एक व्यक्ति ने काम रुकवा दिया। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स आई तब अतिक्रमण को हटाया गया। इसी बात पर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।

मंगलवार को जब दोबारा से काम कराने पहुंचे तो जेई, एई और ठेकेदार सहित अन्य काम करने वालों को बंधक बना लिया गया। इसकी सूचना जब स्थानीय प्रशासन को हुई तो पुलिस भेजकर लोगों को छुड़ाया गया। इस घटना से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार संगठनों तक में रोष है। आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाएं होतीं रहीं तो कैसे कोई काम कराएगा? इस तरह का कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता  प्रवीण कुमार ने बताया कि जितनी राजनीति सहजनवां में हो रही है, जनपद में कही नहीं होती है। महानगर में असुरन मेडिकल रोड के चौड़ीकरण का कार्य हुआ लेकिन इतनी समस्या नहीं आई। हमने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed