{"_id":"6668aa5514db953ef6028034","slug":"people-facing-heat-due-to-local-fault-and-low-voltage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-586811-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज से गर्मी झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज से गर्मी झेल रहे लोग
Wed, 12 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली भी जवाब दे रही है। शहर में कहीं लोकल फॉल्ट तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोग गर्मी झेल रहे हैं। दिन में बिजली कटने पर लोग पेड़ों की छांव में जाकर राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, रात में लोकल फॉल्ट से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है।
बक्शीपुर क्षेत्र के ऊंचवा फीडर में मंगलवार को सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया गया। इस दौरान 600 से अधिक घरों के लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि, यह कटौती लोकल फॉल्ट की समस्या कम करने के लिए ली गई थी, इसलिए स्थानीय लोगों ने भी धैर्य का परिचय दिया। वहां 400 केवीए ट्रांसफार्मर से लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या आ रही थी इसलिए 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया। ऊंचवा के हॉफिज और कामरान ने बताया कि सोमवार रात में बिजली की आवाजाही से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाई थी, जबकि सुबह भी लोकल फॉल्ट हो गया था।
अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि एबीसी केबल के ऊपर ही 11 केवी लाइन गई है इसलिए मरम्मत कार्य के लिए इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ा। इसी प्रकार शहर के बशारतपुर में बिजली की आवाजाही होती रही। दिव्यनगर, महादेव झारखंडी के लोग भी मंगलवार को लोकल फाॅल्ट से परेशान रहे, जबकि पादरी, बिछिया और आजादनगर में लो वोल्टेज के कारण पंखे की रफ्तार बहुत कम हाे गई थी।