{"_id":"619b95a4eb8122647957b597","slug":"people-crying-after-son-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चली गई थी जान: पिता दे रहे थे बेटे को मुखग्नि, रो पड़े गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चली गई थी जान: पिता दे रहे थे बेटे को मुखग्नि, रो पड़े गांव वाले
Mon, 22 Nov 2021 06:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:36 PM IST
सार
बसंत ने बताया कि एक पिता के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या कि उसे जवान बेटे की चिता को आग लगानी पड़े। रविवार रात में पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव मिलने पर सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मृतक विकास। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में जवान बेटे के शव को पिता ने जब रोते हुए मुखाग्नि दी तो आसपास मौजूद लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। रविवार रात को सरयू नदी के तट पर जब बहडिला थाना कलवारी निवासी बसंत चौधरी 25 वर्षीय बेटे विकास चौधरी तथा सोमवार शाम को रुदल सिंह ने 26 वर्षीय बेटे समरेंद्र उर्फ पाले को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद गांव व क्षेत्र के तमाम लोग रो पड़े।
विज्ञापन
दोनों युवक रविवार को लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर झिनकूलाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के सामने चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। विकास व पाले की मौत इलाज के दौरान हो गई थी।
विज्ञापन
विकास के पिता बसंत ने बताया कि एक पिता के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या कि उसे जवान बेटे की चिता को आग लगानी पड़े। रविवार रात में पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव मिलने पर सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटों में विकास दूसरे का नंबर का था। उधर समरेंद्र सिंह उर्फ पाले के पिता रुदल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद वह लोग बेटे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। खलीलाबाद के पास उसकी मौत हो गई। वहां से शव लेकर घर आ गए।
सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार शाम को सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। समरेंद्र की शादी एक वर्ष पूर्व शिल्पा के साथ हुई थी, उसके दस दिन की एक बेटी है। पाले तीन बेटों में मझला था।