फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people crying after getting wrong news on man death news update in deoria

यूपी: जिसके घर आने का था इंतजार, उसका आया शव, पुलिस की रिकार्ड में जो मरा था, वह मिला जिंदा

Sat, 20 Feb 2021 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
people crying after getting wrong news on man death news update in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां सलेमपुर कोतवाली पुलिस की चूक से गलत पहचान कर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव की शिनाख्त बाइक के नंबर के आधार पर शनिवार को हुई।

विज्ञापन


थोड़ी सी चूक से एक परिवार में कुछ समय के लिए मातम छा गया था तो दूसरी ओर सड़क हादसे में मरे व्यक्ति को लावारिश होने का दंश झेलना पड़ा। इसके चलते पूरी परिवार के लोग उसके घर वापस लौटने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

 
मईल थाना क्षेत्र के अड़िला गांव निवासी व्यास ठाकुर 38 वर्ष पुत्र रामजी बाइक से शुक्रवार को बसडीला गए थे। इसी दौरान धनौती ढ़ाला के पास किसी वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने सलेमपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मईल थाना क्षेत्र श्रीनगर गांव निवासी कुछ लोगों ने उस शव की पहचान अपने गांव निवासी फुलसर उर्फ भेड़ा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच श्रीनगर गांव निवासी जिस व्यक्ति की मृतक के रूप में पहचान हुई थी, वह गांव में ही जिंदा मिला।

पुलिस ने शव को आनफानन लावारिश घोषित कर पोस्टमार्टम रूकवा दिया और मोरर्ची में शव रखवा दिया। लावरिश होने के कारण पुलिस शिनाख्त करने में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण करने के दौरान मिली बाइक के नंबर के आधार पर सुबह पहचान करने में कामयाबी मिल गई।


पुलिस ने व्यास ठाकुर के परिवार के लोगों को सूचाना दी। रातभर परेशान रहे उनके पुत्र आकाश, विकास पिता की मौत की खबर सुनते ही मोरर्ची हाउस पहुंच कर शव का पहचान किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed