{"_id":"61d585e1891a40356c7b8c68","slug":"people-coming-from-outside-should-be-compulsorily-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: बाहर से आने वाले लोग अनिवार्य तौर पर कराएं जांच, सीएमओ ने जारी किया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: बाहर से आने वाले लोग अनिवार्य तौर पर कराएं जांच, सीएमओ ने जारी किया निर्देश
Wed, 05 Jan 2022 05:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:19 PM IST
सार
सीएमओ ने कहा कि जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगने के बाद कहीं से भी प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत नहीं आई है। टीका सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के सहयोग से बैंक रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कोविड टीकाकरण विषय पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सतर्कता से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। बाहर से आए लोग अनिवार्य तौर पर कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगने के बाद कहीं से भी प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत नहीं आई है। टीका सुरक्षित और असरदार है। 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को कोविड का दोनों टीका लगाना है।
विज्ञापन
कहा कि निगरानी समितियां भी सक्रिय भूमिका निभाएं और बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखें। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ संदीप पाटिल, यूनिसेफ के डीएमसी डॉ हसन फईम, आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ संचिता मल्ल, विनय कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ नंद कुमार, डॉ अनिल सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, पवन कुमार सिंह, दिलीप राव और केयर इंडिया डॉ मनीषा सिंह, नीलम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन