फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People are suffering due to the heat of the sun, heat wave will torment them for two days

Gorakhpur News: सूरज की तपिश से हुए बेहाल हुए लोग, दो दिन सताएगी लू

Mon, 21 Apr 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to the heat of the sun, heat wave will torment them for two days
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
विज्ञापन


गोरखपुर। दो दिन बारिश के चलते गिरा तापमान सोमवार से फिर बढ़ने लगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोग छाया खोजने लगे। मौसम विभाग ने मंगलवार से लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, बृहस्पतिवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के चलते तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोमवार को भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दोपहर करीब एक बजे धूप लोगों को झुलसाने लगी। धूप और गर्मी से परेशान लोग छाया तलाशने लगे। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार से लू चलने की संभावना है। वहीं बृहस्पतिवार को फिर हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed