{"_id":"5eacffd98ebc3e908a717542","slug":"people-are-getting-crowded-for-ration-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा की दुकान पर सुबह तीन बजे से लग रही है लाइन, ऐसे मिल रहा है लोगों को राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा की दुकान पर सुबह तीन बजे से लग रही है लाइन, ऐसे मिल रहा है लोगों को राशन
Sat, 02 May 2020 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
राशन लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
लोगों को निशुल्क राशन देने की व्यवस्था कोरोना वायरस की महामारी के चलते की गई है। मई महीने का राशन 1 मई से वितरित होने के लिए शासन का निर्देश है, इसके लिए कोटेदार ने बाकायदा अपनी दुकान के सामने चूने से गोला बनाएंगे और उसमें लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बताकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
निर्देश में बताया गया कि बारी-बारी से लोग पहले अपना अंगूठा लगाएंगे फिर उसके बाद राशन का वितरण किया जाएगा। गगहा ब्लाक के ग्राम सभा दुआओं में अंगूठा लगाने के लिए ग्रामीण तड़के सुबह ही पहुंचने लगे।
विज्ञापन
यहां लोग गोले में अपना चप्पल-जूता रखकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा हैं। वहीं कोटेदार दुकान के बाहर पहले लोगों को साबुन से हाथ धुलवाया उसके बाद ही मशीन में अंगूठा का निशान लगवाया।
विज्ञापन
वहीं शासन के निर्देश है को दुकान के बाहर चस्पा किया गया है कि किन-किन लोगों को मुफ्त में राशन मिलेगा और किन लोगों को पैसा देना पड़ेगा। सुबह से ही लाइन में लगे सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, राशन मिलने के बाद इनके चेहरे खिल उठे।