{"_id":"64e7c47144c766b27e0b1f38","slug":"pending-maps-will-be-canceled-after-15-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-282945-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 15 दिन के बाद निरस्त कर दिए जाएंगे लंबित मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 15 दिन के बाद निरस्त कर दिए जाएंगे लंबित मानचित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए में लंबित मानचित्रों का निस्तारण कराने के लिए 15 दिनों का समय अधिकारियों ने दिया है, यदि समय सीमा के भीतर मानचित्रों के प्रकरण नहीं सुलझे तो उनको निरस्त कर दिया जाएगा। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि लंबित मानचित्रों की कमियों को दूर करने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित विशेष शिविर में महज चार आवेदक ही पहुंचे।
जीडीए की ओर से शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सभा कक्ष में किया गया। इसमें दो निवेश मित्र के साथ चार आवेदक ही पहुंचे। जबकि प्राधिकरण की वेबसाईट www.gdagkp.in पर 327 (निवेश मित्र के मानचित्रों सहित) अन्य मामले लंबित हैं। लेकिन लोगों ने इसके निस्तारण में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसको देखते हुए जीडीए की ओर से आवेदकों को अगले 15 दिनों का समय दिया गया है। इस दौरान संबंधित आवेदक,आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचकर अपने अपने लंबित मानचित्रों का निस्तारण करा सकते हैं। इस अवधि के बाद यदि मामले लंबित रहे तो उनको निरस्त कर दिया जाएगा।
जीडीए की ओर लगे शिविर में महज चार लोग ही उपस्थित हुए। मानचित्रों के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - यूपी सिंह, सचिव, जीडीए