{"_id":"5f762f3e8ebc3e9bc61cad06","slug":"peas-and-daggers-were-bing-smuggled-gorakhpur-city-news-gkp367723131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल की बिल्टी, तस्करी कर ले जा रहे थे मटर व छुहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल की बिल्टी, तस्करी कर ले जा रहे थे मटर व छुहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल की बिल्टी, तस्करी कर ले जा रहे थे मटर व छुहारा
गोरखपुर। चावल की बिल्टी पर ट्रक में तस्करी की मटर और छुहारा लाद कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। कस्टम व डीआरआई की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रक सहित सारा सामान कब्जे में ले लिया है। 26 लाख से अधिक की मटर व छुहारा पकड़े जाने का दावा किया गया है।
जानकारी के अनुसार तस्करी के सामान की खेप को बिहार के मधुबनी में ट्रक पर लादा गया था। इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। कस्टम और डीआरआई की टीम को धोखा देने के लिए ट्रक पर चावल लदे होने की बिल्टी बनवाई गई थी। दिखाने के लिए 15 बोरा चावल लादा भी गया था। उसके नीचे छुहारे और मटर के बोरे रखे गए थे। इसकी सूचना मिलने पर कस्टम व डीआरआई की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को फोरलेन पर ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो चावल के बोरों के नीचे छिपाकर रखा छुहारा और मटर बरामद हुआ। माल किसने लोड कराया था, कहां और किसे पहुंचाना था जैसे सवालों के जवाब चालक से लेने के बाद उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया है। डीआरआई और कस्टम की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।