{"_id":"6ab98bf2ac0f104c5e0eab11","slug":"patrolling-of-railway-tracks-during-inclement-weather-gm-monitoring-from-the-war-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1466049-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खराब मौसम में रेल पटरियों पर पहरा, वार रूम से जीएम की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खराब मौसम में रेल पटरियों पर पहरा, वार रूम से जीएम की नजर
Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने निगरानी बढ़ा दी है। गोरखपुर मुख्यालय के वार रूम से महाप्रबंधक उदय बोरवणकर खुद ट्रेनों के संचालन और विभिन्न रेलखंडों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधकों से लगातार जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। रेलवे के प्रमुख रेलखंडों पर ट्रैक, पुल, ओएचई, सिग्नल और दूरसंचार व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष मानसून पेट्रोलिंग कराई जा रही है। पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त पंप भी लगाए गए हैं। इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार और परिचालन विभाग के कर्मचारी चौबीस घंटे निगरानी में जुटे हैं। मिट्टी कटाव वाले स्थानों पर बोल्डर पैकिंग और ड्रेनेज की सफाई का काम भी कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए विभागवार टीमें तैयार रखी गई हैं। महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। रेलवे ने लोगों से कहा है कि यदि बारिश होती है तो इस दौरान ट्रैक, पुल और अन्य संवेदनशील रेल क्षेत्रों में न जाएं।