{"_id":"661c4724d202bdc27e0365f7","slug":"patient-mafia-two-including-absconding-hospital-operator-declared-fugitives-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-525794-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: मरीज माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: मरीज माफिया
विज्ञापन
मरीज माफिया: अस्पताल की फरार संचालिका समेत दो भगोड़ा घोषित
रामगढ़ताल पुलिस ने कोर्ट से हासिल किया एनबीडब्ल्यू, पुलिस तलाश में जुटी
जल्द हाजिर नहीं होने पर संपत्ति को कोर्ट के आदेश पर कुर्क कराएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पैडलेगंज के ईशु अस्पताल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीज लाकर बिना डॉक्टर के इलाज करने के मामले में फरार चल रही संचालिका समेत दो आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित करा दिया है। पुलिस की रिपोर्ट में कोर्ट से संचालिका व जेल भेजे गए प्रधान की पत्नी रेनू और अजय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया गया है। अब नहीं पकड़े गए तो इनाम घोषित कर संपत्ति को कुर्क कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीजों को बरगला कर ईशु अस्पताल में लाने का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भिजवाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मेडिकल कॉलेज के सामने यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भी इसी तरह का मामला सामने आया। इस मामले में भी आठ आरोपी जेल भिजवाए गए थे।
इस मामले में नितिन यादव की पत्नी रेनू यादव समेत दो आरोपी अब भी फरार है। पुलिस इनकी तलाश में कई बार दबिश भी दे चुकी है, लेकिन अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं। यही वजह है कि पुलिस ने अब इन्हें भगोड़ा घोषित करा दिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को दी, जिसके आधार पर इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। इसके बाद ही इनाम की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह हुआ था
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को बरगला कर ईशु अस्पताल में लाया गया था, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ही सीएमओ की टीम ने जांच की और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सात आरोपियों को जेल भिजवाया। दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इसके बाद ही वसुंधरा अस्पताल में भी इस तरह का मामला सामने आने पर उसे सील कर दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है।
वर्जन
रामगढ़ताल थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी