{"_id":"5e7c7dfa8ebc3e768972faa1","slug":"patient-arrived-at-district-hospital-with-symptoms-of-corona-20-home-quarantine-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना का लक्षण लेकर जिला अस्पताल में पहुंए मरीज, 20 को होम क्वारंटाइन की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कोरोना का लक्षण लेकर जिला अस्पताल में पहुंए मरीज, 20 को होम क्वारंटाइन की सलाह
Thu, 26 Mar 2020 03:33 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का असर अब जिला अस्पताल में भी दिखने लगा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। राहत की बात यह है कि फ्लू कॉर्नर में अब मरीज कम आने लगे है। बृहस्पतिवार को 140 मरीज फ्लू कॉर्नर में पहुंचे थे। इनमें बाहर से आए 20 मरीजों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गईं है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में इलाज कर रहे डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जागरूकता का असर अब लोगों में दिखने लगा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग इमरजेंसी में इलाज के लिए आ रहे है। फ्लू कॉर्नर की ओपीडी में 140 मरीजों की जांच की गई। सबको सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण थे।
विज्ञापन
किसी भी वायरस के संक्रमण नहीं मिले है। 20 ऐसे मरीज थे, जो हाल में ही मुंबई, लखनऊ, केरल और चेन्नई जैसे शहरों से आए थे। उनमें भी संक्रमण के लक्षण नहीं मिले है। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि ओपीडी कुल 278 मरीजों की जांच बृहस्पतिवार को की गई है।
विज्ञापन