फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers will be tested for corona with rapid kit at airport

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर होगी यात्रियों की रैपिड किट से कोरोना की जांच, बूस्टर डोज के टीके की तलाश शुरू

Thu, 22 Dec 2022 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 12:10 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक बार फिर से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश नए सिरे से जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोविड टीकाकरण की याद सताने लगी है। बूस्टर डोज के लिए लोग टीके की तलाश शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वायल वैक्सीन नहीं बची है।

विज्ञापन
Passengers will be tested for corona with rapid kit at airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से मंडराने लगा है। सीएमओ ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्रियों की रैपिड किट से जांच की जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक बार फिर से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश नए सिरे से जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोविड टीकाकरण की याद सताने लगी है। बूस्टर डोज के लिए लोग टीके की तलाश शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वायल वैक्सीन नहीं बची है।
विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण में तीन डोज लग रहे हैं। पहले और दूसरे डोज के अलावा बूस्टर डोज भी लगाया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 34 लाख 88 हजार 88 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष पहले डोज में 103 और दूसरे डोज में 100 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बूस्टर डोज में टीकाकरण का ग्राफ गिर गया। करीब 29 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना है। जिसमें महज 10 लाख 50 हजार 874 लोगों को बूस्टर डोज लगा है। यह सिर्फ 33 फीसदी है। करीब 67 फीसदी को बूस्टर डोज का इंतजार है।
 

फैक्ट फिगर

कोविड कुल बेड 2,900
आईसीयू बेड 1,063
कोविड पीडिया आईसीयू बेड 88
रैपिड रिस्पांस टीम 42
निगरानी समिति  1,464
वेंटिलेटर  342
एचएफएनसी 362
बाइपैप 459
इस वर्ष हुई सैंपलिंग  7,65,829
अब तक कुल पॉजिटिव  68,425
मौत  866
डिस्चार्ज 67,555
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed